Mahashivratri 2026 Special: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ मनाएं महाशिवरात्रि, रिपब्लिक पर इस टाइम Live होगा शिव उत्सव
Mahashivratri With Gurudev: महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पावन दिवस माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत ही पावन और आध्यात्मिक पर्व है, जिसे भगवान शिव की आराधना के लिए पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ महाशिवरात्रि को खास बनाने जा रहा है। ॉ
रिपब्लिक भारत पर महाशिवरात्रि 2026 का विशेष कार्यक्रम
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रिपब्लिक भारत अपने दर्शकों के लिए एक खास आध्यात्मिक कार्यक्रम लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ शिव भक्ति और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
बता दें कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री श्री रवि शंकर शाम 6:30 बजे लाइव जुड़ेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में भगवान शिव की महिमा, ध्यान, मंत्र, साधना और आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से दर्शकों को आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया जाएगा।
यहां देखें लाइव:
क्या है कार्यक्रम की खासियत?
महाशिवरात्रि के विशेष कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के प्रेरणादायक विचार सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा शिव भक्ति, ध्यान और साधना का दिव्य अनुभव देखने को मिलेगा। यह अवसर तनाव से मुक्ति और मन की शांति पाने का काम भी कर सकता है। महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक उत्सव मनाने का मौका आपको घर बैठे देखने को मिलेगा।
कब है महाशिवरात्रि 2026?
साल 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्तों के लिए व्रत, पूजा और रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस पावन रात को विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
महाशिवरात्रि का महत्व क्या है?
महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पावन दिवस माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि 2026 पर यदि आप भी भगवान शिव की भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो 15 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे रिपब्लिक भारत के YouTube चैनल पर श्री श्री रवि शंकर जी के साथ होने वाले इस विशेष शिव उत्सव को जरूर देखें और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 21:34 IST