अपडेटेड 14 February 2026 at 22:25 IST

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव की भक्ति में लीन होकर, महाशिवरात्रि पर अपनों को इन मैसेज के जरिये भेजें शुभकामना संदेश

Mahashivratri 2026 Messages: महाशिवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी दिन है। सुंदर संदेशों और शायरी के जरिए आप अपने प्रियजनों को इस पावन दिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं और रिश्तों में मिठास घोल सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2026 विशेज | Image: Freepik

Lord Shiva Quotes In Hindi: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है। इस दिन शिव भक्ति में लीन होकर लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और अपनों को शुभकामनाएं भेजकर इस खास दिन की खुशियां साझा करते हैं। साल 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्तों के लिए व्रत, पूजा और रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि 2026 पर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को प्यार भरे मैसेज, शायरी और कोट्स भेजकर उनके दिन को और खास बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं बेहतरीन महाशिवरात्रि विशेज, मैसेज, शायरी और कोट्स दिए गए हैं, जिन्हें आप सीधे शेयर कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2026 की शायरी (Mahashivratri 2026 Shayari In Hindi)

शंकर की ज्योति से नूर मिलता है, 
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है,
शिव के द्वारा आता है जो भी,
सबको फल जरूर मिलता है''
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिव की बनी रहे आप पर छाया, पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में, जो कभी किसी ने भी न पाया!
शुभ महाशिवरात्रि!

भोले की भक्ति में डूब जाए मन,
जीवन में आए सुख, शांति और धन।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

ना डर रहे, ना गम रहे,
बस महादेव का करम रहे।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

शिव की ज्योति से प्रकाश बढ़े,
जीवन में खुशियों का वास बढ़े।
हर दिन बेहतर हो आपका,
यही भोलेनाथ से आस बढ़े।

महाशिवरात्रि 2026 के संदेश

बम बम भोले की गूंज हो,
हर दिल में खुशियों की पूंज हो।
महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!

शिव की भक्ति से जीवन संवर जाए,
हर सपना आपका सच हो जाए।
महाशिवरात्रि 2026 की हार्दिक बधाई!

महादेव की कृपा से
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
शुभ महाशिवरात्रि!

ना मांगू मैं दौलत-शोहरत,
बस भोलेनाथ का साथ मिले।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

महाशिवरात्रि 2026 के बेहतरीन कोट्स  (Mahashivratri 2026 Quotes In Hindi)

शिव शंकर का आशीर्वाद मिले,
हर मुश्किल आसान बने।
जीवन में खुशियों की बरसात हो,
हर दिन खास बने।

ओम नमः शिवाय का जाप करें,
मन को शांत और पवित्र करें।
महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं!

शिव की भक्ति में खो जाएं,
दुख-दर्द सब भूल जाएं।
महाशिवरात्रि पर अपनों को
दिल से शुभकामनाएं भेज जाएं।

भोलेनाथ की महिमा अपरंपार,
जीवन में भर दे खुशियों की बहार।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई!

महाशिवरात्रि 2026 के मैसेज (Mahashivratri 2026 Messages In Hindi)

हर हर महादेव का नारा हो,
जीवन खुशियों से भरा सारा हो।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

शिव की कृपा से
हर दिन मंगलमय हो,
हर रात सुखद हो।
शुभ महाशिवरात्रि 2026!

भोले बाबा आपके जीवन में
सुख, शांति, प्रेम और सफलता लाएं।
महाशिवरात्रि की ढेरों बधाइयां!

यह जरूर पढ़ें:  Mahashivratri 2026 Bel Patra: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा फल; जानें बिल्वपत्र चढ़ाने के सही तरीका
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 22:25 IST