अपडेटेड 23 February 2025 at 10:47 IST

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ! नहीं मिलेगा भोले बाबा का आशीर्वाद

Mahashivratri Niyam: आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन आपको भूलकर भी कुछ ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिससे महादेव नाराज हो सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2025 | Image: Freepik

Mahashivratri 2025 ke niyam : इस साल देशभर में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाने वाला है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मनाई जाती है, जो कि इस साल बुधवार, यानी 26 फरवरी के दिन मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर महादेव (Lord Shiva) और मां पार्वती (Maa Parvati) का विवाह हुआ था।

ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और किए जाने की परंपरा है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन व्रत कर भगवान भोले और मां पार्वती की पूजा करता है तो महादेव उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

वहीं, महाशिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए जिन्हें करने से आपको बाबा भोलेनाथ की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन आपको भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए।

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये काम (Do not do these mistakes on Mahashivratri)

  • महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी मांस-मदिरा जैसे तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें। इस दिन आपको लहसुन और प्याज का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • अगर आपने महाशिवरात्रि के मौके पर व्रत रखा है तो आपको दिन में बिल्कुल भी नहीं सोना है। बल्कि आपको इस समय शिव जी की श्रद्धापूर्वक आराधना करनी चाहिए। पूरा दिन महादेव के नाम का जाप करना चाहिए।
  • वैसे तो महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन आपको कमल, कनेर, केतकी का फूल भूलकर भी अर्पित नहीं करना है।
  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गलती से भी टूटे हुए कच्चा चावल अर्पित न करें। ऐसा करने से आप दुख-परेशानियों से घिस सकते हैं।
  • महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करते समय उन्हें हल्दी, रोली, मेहंदी, सिंदूर जैसी चीजें बिल्कुल न चढ़ाएं। ये चीजें भगवान के क्रोधित होने का कारण बन सकती हैं।
  • इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है लेकिन अगर आप भोले का अभिषेक शंख में जल लेकर करने जा रहे हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भोले बाबा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
  • महाशिवरात्रि पर अशुद्ध या नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। यह दिन मानसिक शांति और सकारात्मकता प्राप्त करने का है।
  • इस दिन गुस्सा, क्रोध या किसी के साथ झगड़ा करने से बचें। यह शिव की उपासना में विघ्न डाल सकता है।
  • अगर आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है, तो उपवास को तोड़ना नहीं चाहिए। व्रत का पालन करना भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।
  • इस दिन गाली-गलौच या अपशब्दों का उपयोग न करें। शब्दों की शक्ति को समझते हुए इस दिन को पवित्र बनाएं।
  • शिवलिंग पर दूध चढ़ाने में संयम रखें। अत्यधिक दूध चढ़ाना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसे अपव्यय के रूप में देखा जा सकता है।
  • महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर सही तरीके से बिल्व पत्र और फूल चढ़ाएं। इसे सही समय पर और उचित विधि से चढ़ाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Breastfeeding: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, सेहत और बच्चे पर पड़ेगा बुरा असर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 10:47 IST