अपडेटेड 5 March 2024 at 10:27 IST
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर गलती से भी न करें ये काम, वरना महादेव हो जाएंगे नाराज
Mahashivratri Niyam: महाशिवरात्रि के दिन आपको भूलकर भी कुछ काम नहीं करने हैं वरना आपको भगवान शिव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri) मनाई जाती है। जिसके अनुसार, इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर महादेव (Lord Shiva) और मां पार्वती (Maa Parvati) का विवाह हुआ था। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा किए जाने की परंपरा है।
कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन व्रत कर भगवान भोले और मां पार्वती की पूजा करता है तो उससे भगवान खुश होकर उसकी हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। हालांकि महाशिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए जिन्हें करने से भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से काम हैं जो आपको भूलकर भी महाशिवरात्रि के दिन नहीं करने चाहिए।
महाशिवरात्रि पर न करें ये काम (Do not do these mistakes on Mahashivratri)
न करें इन चीजों का सेवन
महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी मांस-मदिरा जैसे तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें। इस दिन आपको लहसुन और प्याज का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
दिन में न सोएं
अगर आपने महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव के नाम का व्रत रखा है तो आपको दिन में बिल्कुल भी नहीं सोना है। बल्कि आपको इस समय शिव जी की श्रद्धापूर्वक आराधना करनी चाहिए।
न चढ़ाएं ये फूल
वैसे तो महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन आपको कमल, कनेर, केतकी का फूल भूलकर भी अर्पित नहीं करना है।
न चढ़ाएं टूटे चावल
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को गलती से भी टूटे हुए कच्चा चावल अर्पित न करें। ऐसा करने से आप दुख-परेशानियों से घिस सकते हैं।
ये चीजें न करें अर्पित
महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करते समय उन्हें हल्दी, रोली, मेहंदी, सिंदूर जैसी चीजें बिल्कुल न चढ़ाएं। ये चीजें भगवान के क्रोधित होने का कारण बन सकती हैं।
शंख से जल न चढ़ाएं
इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है लेकिन अगर आप भोले का अभिषक शंख में जल लेकर करने जा रहे हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भोले बाबा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 March 2024 at 09:15 IST