अपडेटेड 4 February 2026 at 16:09 IST

Maha Shivratri 2026 Shami Upay: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें शमी के पत्तों के ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Maha Shivratri 2026 Shami Upay: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं इस दिन शमी के कुछ उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं।

Maha Shivratri 2026 Shami Upay | Image: Freepik

Maha Shivratri 2026 Shami Upay: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा और पवित्र दिन माना जाता है। वहीं इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवभक्त इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करते हैं। इस दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में शमी के पत्तों का महत्व बेलपत्र के समान ही फलदायी बताया गया है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पत्ते महादेव को अत्यंत प्रिय हैं। यदि महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से शमी के पत्तों के कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं और आपकी सोई हुई किस्मत चमक सकती है।

महाशिवरात्रि के दिन कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उपाय 

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करना शुरू करें।शिव मंदिर जाकर तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें कुछ शमी के पत्ते डाल दें। 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर 11 या 21 शमी के पत्ते चढ़ाएं।

शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय

शिवजी को 'काल का काल' यानी महाकाल कहा जाता है। शनि देव के गुरु भगवान शिव ही हैं। महाशिवरात्रि पर शमी के पत्तों को अर्पित करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है। शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने के बाद मंदिर के चौखट पर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

सुख-समृद्धि और पारिवारिक शांति के लिए

घर में कलह रहती हो या तरक्की रुकी हो, तो शमी के पत्तों का यह उपाय रामबाण है। महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष काल में शमी के वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहां की थोड़ी सी मिट्टी लेकर घर के मुख्य द्वार पर तिलक लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़ें - Bengal Election: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी JJD लड़ेगी चुनाव; किससे होगा गठबंधन?

शमी के पत्ते चढ़ाने की सही विधि

स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
पूजा के समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।
शमी के पत्ते हमेशा उलटे चिकनी सतह नीचे की ओर करके शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए।
पत्ते चढ़ाते समय 'मन्दारमालाकुलितालकायै कपालमालांकितशेखराय। दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।' या सरल 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 16:09 IST