Bengal Election: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी JJD लड़ेगी चुनाव; किससे होगा गठबंधन?

जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 'जन शक्ति जनता दल' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन की भी बात अन्य पार्टियों के साथ चल रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tej Pratap Yadav big announcement JJD contest elections in West Bengal
पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ेगी तेज प्रताप की पार्टी JJD | Image: ANI

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी 'जन शक्ति जनता दल' के विस्तार की बड़ी घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य राज्यों में भी चुनावी मैदान में उतरेगी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली MCD चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद अब तेज प्रताप ने बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

तेज प्रताप अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पार्टी की भूमिका का विस्तार करना चाहते हैं। तेज प्रताप बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी को राष्ट्रीय पटल पर मजबूत करने की रणनीति में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब ऐलान किया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी में उतरेगी।

हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी- तेज प्रताप 

जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी, यह तय है। गठबंधन की बात चल रही है और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में बता दिया जाएगा।" वहीं, जब पत्रकारों ने तेज प्रताप से सवाल किया कि ममता बनर्जी चुनाव आयोग को घमंडी और बेईमान बता रही है, इस पर आप क्या कहेंगी? जवाब में तेज प्रताप ने कहा, कौन घमंडी है और कौन बेईमान है, वो चुनाव के बाद पता चलेगा।

JJD के विस्तार पर तेज प्रताप का फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप यादव संगठन विस्तार पर जोर दे रहे हैं। बिहार में हालिया चुनावी नतीजों के बाद JJD अब उत्तर प्रदेश (2027 विधानसभा चुनाव) और पश्चिम बंगाल के अलावा दिल्ली MCD चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। हालांकि पार्टी की स्थिति अभी बिहार में भी मजबूत नहीं है। ऐसे में यह घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे लालू प्रसाद यादव परिवार से अलग राह चुनने के बाद तेज प्रताप की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'चुनाव से पहले बंगाल को बनाया निशाना', SC में बोलीं CM ममता

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड