अपडेटेड 31 January 2026 at 17:33 IST

Magh Purnima 2026 Snan Muhurat: कल माघ पूर्णिमा के दिन इस विशेष मुहूर्त में करें स्नान और दान, जानें नियम

Magh Purnima 2026 Snan Muhurat: हिंदू पंचांग के हिसाब से माघ पूर्णिमा का व्रत सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, स्नान और दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में किस मुहूर्त में स्नान-दान करने से लाभ हो सकता है? आइए जानते हैं।

Magh Purnima 2026 Snan Muhurat | Image: Freepik

Magh Purnima 2026 Snan Muhurat: हिंदू धर्म में माघ मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्वयं देवता गढ़ पृथ्वी पर आते हैं और गंगा स्नान करते हैं। साल 2026 में माघ पूर्णिमा का यह पावन पर्व 1 फरवरी को मनाया जाएगा। यदि आप भी इस दिन गंगा स्नान और दान का पुण्य लाभ कमाना चाहते हैं, तो शुभ मुहूर्त और नियमों को जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है? 

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 31 जनवरी को शाम 07 बजकर 45 मिनट से लेकर पूर्णिमा तिथि का समापन 1 फरवरी को रात 09 बजकर 12 मिनट पर होगा। उदया तिथि के हिसाब से माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को है। इस दिन स्नान और दान करने के लिए शुभ मुहूर्त जरूरी है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का समय-सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक है। 

माघ पूर्णिमा के दान करने का शुभ मुहूर्त क्या है? 

माघ पूर्णिमा के दिन दान करने के लिए शुभ मुहूर्त जान लें। 
सुबह का शुभ मुहूर्त - 08:30 से 09:51 तक
अमृत मुहूर्त - दोपहर 12:35 से शाम 04:40 तक

ये भी पढ़ें- Budget 2026: क्या निर्मला सीतारमण के बजट पिटारे से निकलेगा किचन की महंगाई का हल? बजट 2026 से क्या चाहती हैं घर और दफ्तर संभालने वाली महिलाएं?

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने का महत्व

ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से जातक के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि  इस दिन स्वयं भगवान विष्णु और अन्य देवता गंगा जल में निवास करते हैं। इसलिए, इस दिन स्नान करने से दैवीय कृपा प्राप्त होती है।

माघ पूर्णिमा के दिन किन नियमों का करें पालन? 

इस दिन गंगा स्नान या फिर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर जरूर नहाएं।

यदि घर पर स्नान कर रहे हैं, तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

स्नान के दौरान ऊं नमो नारायणाय मंत्र का जाप करना फलदायी होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 January 2026 at 17:33 IST