अपडेटेड 18 July 2025 at 17:11 IST

Lal Kitab ke Upay: सावन में ये 7 काम करना होता है शुभ, घर में आता है धन, आर्थिक तंगी होती है दूर

Lal Kitab ke Upay: लाल किताब में सावन के महीने को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आपके जीवन में सुख-संमृद्धि आएगी और आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं लाल किताब के वो 7 उपाय।

Lal Kitab | Image: Canva / Social

Lal Kitab ke Upay: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष तौर पर माना जाता है। सावन को आध्यात्मिक दृष्टि के अत्यंत शुभ माना जाता है। लाल किताब में सावन के महीने को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आपके जीवन में सुख-संमृद्धि आएगी और आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं लाल किताब के वो 7 उपाय।

  1. लाल किताब के मुताबिक, सावन के महीने में रोजाना शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से आपका चंद्रमा मजबूत होगा और आपके मानसिक तनाव में भी कमी आएगी और निर्णय लेने की क्षमता में भी इजाफा होगा।

     2. सावन के प्रत्येक सोमवार के दिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करने राहु और शनि को दोष कम होते हैं और आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं।

AI/CANVA

    3. सावन के महीने में हर सोमवार को शिवजी के नाम का व्रत रखे और भगवान शिव की आराधना करें। ऐसा करने से विवाह, करियर, धन और संतान संबंधी कामों में विशेष लाभ होता है।

   4. सावन के महीने में हर शनिवार और बुधवार को गरीबों में हरी मूंग, पालक, धनिया या हरे कपड़े दान करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने लगती है।

CANVA

   5. सावन के महीने में हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से शनि प्रसन्न होता है और रुके हुए काम बनने लगते हैं।

   6. सावन के महीने में बह्म मुहूर्त में उठकर घर में रोजाना 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक  निर्णयों में स्पष्टता आती है।

CANVA

   7. लाल किताब के मुताबिक, यदि आपकी कुंडली में बुध या शनि शुभ है तो आप सावन में पन्ना या नीलम पहनना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे आपके जीवन में शांति और संपन्नता आएगी। 

इसे भी पढ़ें: Rashifal: आज ये लोग जा सकते हैं यात्रा पर, बढ़ सकता है खर्च, जानें
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 17:11 IST