अपडेटेड 18 July 2025 at 07:01 IST
Aaj ka Rashifal: आज ये लोग जा सकते हैं यात्रा पर, बढ़ सकता है खर्च, जानें कैसा जाएगा 12 राशियों का दिन
Aaj ka Rashifal 18th July 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक का दिन आज यानी 18 जुलाई का कैसे जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 18th July 2025: 12 राशियों का दिन ग्रह नक्षत्र की चाल और गोचर कर रहे हैं ग्रहों पर निर्भर करता है, ऐसे में आज यानी 18 जुलाई का दिन 12 राशियों का कैसा जाने वाला है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि आज स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं मिल सकती हैं। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
आज मन बेहद परेशान हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
मिथुन राशि
आज सेहत में सुधार हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अच्छे समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि
कोर्ट कचहरी में विजय हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
कार्य में विध्न आ सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। धर्म कर्म का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार अच्छा है। लाल वास्तु को अपने पास जरूर रखें।
Advertisement
कन्या राशि
आज किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान के साथ भी स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
तुला राशि
आज आनंदमयी जीवन जा सकता है। प्रेम प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
वृश्चिक राशि
शत्रु भी मित्रता वाला व्यवहार कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम संतान अच्छा हो सकता है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
भावना पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। प्रेमी के साथ थोड़ी तू तू मैं मैं हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
आज घर में क्लेश हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। थोड़ा सोच समझकर दिन निकालें।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि आज रोजगार में तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। प्रेम संतान का साथ मिल सकता है। आज का दिन अच्छा है। हरी वस्तु का अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार अच्छा है। कुटुंब बढ़ेगा। लाल वस्तु को अपने पास से जरूर रखें।
ये भी पढ़ें - Numerology: विराट-अनुष्का की बेटी का क्या है मूलांक?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 07:01 IST