अपडेटेड 6 April 2025 at 19:17 IST
Rahu Gochar: राहु का कुंभ राशि में गोचर इन 3 राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें
Kumbh Rashi Mei Rahu Grah ka Gochar: राहु का कुंभ राशि में गोचर कुछ राशियों को परेशान कर सकता है। जानते हैं इनके बारे में...
Kumbh Rashi Mei Rahu Grah ka Gochar: शनि ग्रह को राहु का मित्र माना जाता है। ऐसे में 18 मई को राहु अपने ही मित्र की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा और 5 दिसंबर 2026 तक वह उसी राशि में रहेगा। बता दें कि राहु 18 महीने में अपना राशि परिवर्तन करता है। ऐसे में इस गोचर से अन्य राशियों पर कुछ नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाले हैं। खासतौर पर 3 राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में इन 3 राशियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन से राशियां हैं, जिन्हें राहु गोचर के चलते ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ते हैं आगे...
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बता दें कि इन्हें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। राहु के गोचर से भाग्य में रुकावट आ सकती है। इसके अलावा भाई बहनों के संबंध खराब हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर बंटवारे तक की बात आ सकती है। इसके अलावा संतान से मतभेद हो सकता है। ऐसे में इ लोगों को बेहद सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को बता दें कि जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवन में तनाव बढ़ सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में या व्यापार में साझेदारी से सावधान रहें वरना इन लोगों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य की हानि भी हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बता दें कि विदेश यात्रा जाने के योग बन सकते हैं। वहीं फिजूल खर्चा बढ़ सकता है। ऐसे में अपने पैसे को बचाने की कोशिश करें। ऐसे समय में आपके शत्रु भी आप पर हावी हो सकते हैं। हालांकि कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। लेकिन राहु की दृष्टि माता के स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। इसके अलावा मित्र से धोखा भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - जीवन में कभी आपसे भी खोया है Gold? जानें कितना अशुभ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 19:17 IST