अपडेटेड 15 March 2026 at 10:47 IST

Kharmas 2026 Starts: आज रविवार से शुरू हुआ खरमास, अब 1 महीने तक भूलकर भी न करें ये काम; जानें सही नियम

Kharmas 2026 Starts: हिंदू धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में आज रविवार के दिन से खरमास का आरंभ हो चुका है। इस दौरान कौन सा काम करने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Kharmas 2026 Starts | Image: Meta AI

Kharmas 2026 Starts: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज रविवार यानी कि 15 मार्च से खरमास का आरंभ हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र में खरमास की अवधि को शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। आज सूर्य देव ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है। जब भी सूर्य देव गुरु की राशि मीनमें विराजमान होते हैं, तो उस समय को 'खरमास' या 'मलमास' कहा जाता है। आपको बता दें, खरमास 14 अप्रैल को समाप्त होगा। जिसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।

खरमास के दौरान क्या करने से बचना चाहिए? 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान सूर्य का बल कम हो जाता है, जिससे शुभ कार्यों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। 
  • इस दौरान शादी, सगाई या तिलक जैसे मांगलिक कार्य वर्जित हैं। माना जाता है कि इस समय किया गया विवाह दांपत्य जीवन में कलह ला सकता है।
  • नए घर में प्रवेश करना या नए मकान की नींव डालना इस महीने में अशुभ माना जाता है।
  • बच्चों के सोलह संस्कारों में से मुख्य जैसे मुंडन, कान छेदन या यज्ञोपवीत संस्कार भी नहीं किए जाते।
  • यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने या बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो 14 अप्रैल तक रुक जाना बेहतर है।
  • नई गाड़ी, सोना या संपत्ति की खरीदारी को भी इस दौरान टालने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - Papmochni Ekadashi 2026 Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी के दिन इस कथा के बिना अधूरा है व्रत,  जानें नियम 

खरमास के दौरान क्या कर सकते हैं? 

  • प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • खरमास में अन्न, वस्त्र और विशेषकर तिल का दान करना कष्टों को दूर करता है।
  • भगवान विष्णु और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करता है।
  • किसी पवित्र नदी में स्नान करना इस मास में मोक्ष प्रदायक माना गया है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 10:47 IST