अपडेटेड 21 December 2025 at 22:01 IST

Ketu Gochar 2026: जनवरी महीने में केतु करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को होगा धन लाभ; हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Ketu Gochar 2026: ग्रहों की परिवर्तन की वजह से जातकों के जीवन में शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में जनवरी महीने में केतु का गोचर होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Ketu Gochar 2026 | Image: Freepik

Ketu Gochar 2026:  ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी और छाया ग्रह माना गया है। केतु का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं, लेकिन असल में केतु हमेशा अशुभ फल नहीं देता है। जब केतु अपनी राशि बदलता है, तो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल देता है। साल 2026 की शुरुआत ज्योतिष के हिसाब से महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बता दें, जनवरी महीने में केतु का बड़ा गोचर होने जा रहा है। जिससे कुछ जातकों के जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को धन लाभ हो सकता है और किसे मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।

मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए केतु का  गोचर शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपके पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं।

वृषभ राशि वालों को मिलेगा मनचाहा फल 

वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु गोचर लाभकारी रहने वाला है। अगर आपका पुराने समय से कोई समस्या चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपके निवेश के योग बन रहे हैं। आपको धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि राशि वालों की समस्याएं होंगी दूर 

केतु गोचर से सिंह राशि के जातकों की सभी बाधाएं दूर होंगी। आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है। अगर आप काफी समय से नौकरी की तलाश में है तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ हो सकता है। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

ये भी पढ़ें - Winter Hair Care: सर्दियों में बाल हो गए हैं बेजान? इन 3 जादुई DIY कंडीशनर से लाएं पार्लर जैसी चमक

वृश्चिक राशि वालों को मिलेंगे शुभ संकेत

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्यशाली माना जा रहा है। आपके शीघ्र विवाह के योग बन रहे हैं। आपको धन लाभ होने की संभावना है। करियर में आपको तरक्की मिल सकती है। कोई भी काम योजना बनाकर करें।

मीन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

मीन राशि के जातकों के लिए केतु गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के योग भी बन रहे  हैं। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 22:01 IST