अपडेटेड 19 September 2024 at 13:56 IST
किस भगवान ने किया कर्ण का अंतिम संस्कार? सुनकर उड़ जाएंगे होश
karn ka antim sanskar kisne kiya tha: क्यों श्री कृष्ण ने ही किया था कर्ण का अंतिम संस्कार? इसके पीछे छिपी कथा के बारे में जानते हैं आप...
Did Krishna do the last rites of Karna? कर्ण को एक महान दानवीर कहां गया है। कहते हैं कि उनसे बड़ा दानी शायद ही कोई होगा। हालांकि कर्ण कुंती के पुत्र होते हुए भी हमेशा उनसे लग रहे। उन्होंने अपनी मित्रता दुर्योधन के साथ न केवल निभाई बल्कि महाभारत युद्ध में अपने मित्र का पूरा साथ भी दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्ण का अंतिम संस्कार श्री कृष्ण ने क्यों किया? अगर नहीं, तो बता दें कि इसके पीछे एक कथा (Mahabharata Katha in hindi) है।
आज का हमारा लेख इसी कथा पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अंतिम संस्कार श्री कृष्ण ने क्यों किया था। और उनकी मृत्यु से पहले कान्हा ने कर्ण (Karn Death Story) को क्या वरदान दिए थे। पढ़ते हैं आगे…
कर्ण का अंतिम संस्कार किसने किया था? (Karn ka antim sanskar kisne kiya tha?)
बता दें कि एक बार कर्ण के रथ के पहिये से एक बछिया की मृत्यु हो गई। ऐसे में कर्ण को यह श्राप मिला कि उसकी मृत्यु भी रथ के पहिए के कारण ही होगी। ऐसे में महाभारत युद्ध में कर्ण के रथ का पहिया जमीन में धस गया और अर्जुन ने उन पर बाण चला दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
चूंकि कर्ण एक महान दानवीर थे। ऐसे में श्री कृष्ण ने उनसे उनका कवच मांग लिया। तब कर्ण ने उन्हें अपना कवच दे दिया। इस बात से श्री कृष्ण बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने उनसे वरदान मांगने को कहा तो कर्ण ने उनसे तीन वरदान मांगे। जिसमें से एक वरदान था कि उनके वर्ग के लोगों को सम्मान मिले, दूसरा था कि श्री कृष्ण जन्म लेकर उनका राज्य जीतें और तीसरा था उनका अंतिम संस्कार कोई ऐसा व्यक्ति करें जो पाप मुक्त हो।
श्री कृष्ण ने पहले सोचा कि ऐसा तो कोई व्यक्ति नहीं है जो पाप मुक्त हो फिर श्री कृष्ण ने खुद ही कर्ण का अंतिम संस्कार किया।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 September 2024 at 13:45 IST