अपडेटेड 19 September 2024 at 08:17 IST
Shradh 2024: पितरों की थाल में न परोसें ये चीज, बिना खाए लौट जाएंगे पूर्वज
Pitru Paksha 2024: अगर आप पितरों का खाना बना रहे हैं तो भूलकर भी यहां दी गई चीजों को ना परोसें। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। बता दें कि इस साल पितृपक्ष 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। ऐसे में यदि आप पितरों के लिए खाना बना रहे हैं तो उस दौरान कुछ सावधानियां का बरतना बेहद जरूरी है। अक्सर हम अनजाने में पितरों के खाने में कुछ ऐसी चीज परोस देते हैं, जिसके कारण वे हमसे नाराज हो जाते हैं और खाना ग्रहण नहीं करते। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पितृ के खाने में किन चीजों को ना जोड़ें। पढ़ते हैं आगे…
पितरों की थाली में क्या नहीं रखना चाहिए?
- पितरों के खाने में कभी भी पत्ता गोभी यानी बंद गोभी परोसनी नहीं चाहिए। कहते हैं कि इन्हें परोसने से पितर गुस्सा हो जाते हैं और वह खाना ग्रहण नहीं करते हैं।
- पितरों के खाने में कभी भी पेठा नहीं परोसने चाहिए। इससे भी वे नापसंद करते हैं और जिस घर में पितृ पक्ष में यह बनता है। उस घर से पितर दुखी होकर जाते हैं।
- पितरों के खाने में कभी भी प्याज या लहसुन का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। हालांकि पूजा से संबंधित किसी भी थाली में इन दोनों का इस्तेमाल वर्जित है।
- श्राद्ध की खीर भूलकर भी भैंस के दूध से ना बनाएं। बल्कि इसके लिए भी गाय के दूध का न इस्तेमाल करें।
- वहीं आपको बता दें कि पितरों का खाना कभी भी चप्पल पहनकर नहीं बनना चाहिए। पितरों को ऊंचा दर्जा दिया गया है ऐसे में उनका उनके खाने बनाने के कुछ नियम है, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।
- वहीं पितरों का खाना बनाते वक्त दिशा का भी ध्यान रखें। पूर्व की तरफ दिशा करके ही पितरों का खाना बनाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 September 2024 at 08:17 IST