अपडेटेड 30 September 2024 at 08:10 IST

बुरे सपने, काली नजर... सब होगा दूर, सोने से पहले तकिए के नीचे रखें ये सफेद चीज

What are the benefits of keeping camphor in your room? नकारात्मकता को दूर करने के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें? जानें इस लेख के माध्यम से...

कपूर से वास्तु दोष कैसे दूर करें? | Image: Pexels

kapur ko takiye ke niche rakhne ke fayde: अक्सर लोग रात को सोने के बाद अपने आसपास कुछ नकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं। बता दें कि इस ऊर्जा के चलते उन्हें बुरी और डरावने सपने भी आते हैं। इसके लिए यदि वे रात को सोने से पहले अपनी तकिये के नीचे कपूर को रखकर सोते हैं तो इससे फायदा हो सकता है। जी हां, कपूर ना केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है बल्कि कई अन्य समस्याओं से भी राहत दिला सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कपूर को तकिये के नीचे रखने से क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है? (How to use camphor to remove negativity?)

  • जैसा कि हमने पहले भी बताया कि कपूर रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही व्यक्ति को नींद भी अच्छी आती है। ये सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 
  • बता दें, रात को सोने से पहले कपूर को यदि तकिये के नीचे रखा जाए तो इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। ऐसे में आप कपूर को सुबह उठकर जला दें। ऐसा करने से वैवाहिक समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। 
  • जिन लोगों को डरावने और बुरे सपने आते हैं यदि वे रात को सोने से पहले अपने तकिये के नीचे कपूर रखेंगे तो ये समस्या भी दूर हो सकती है। 
  • यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले रोज कपूर रखें। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है। 
  • यदि आप बुरी नजर से बचना चाहते हैं तो ऐसे में रात को सोने से पहले कपूर को रखें तो इससे छुटकारा मिल सकता है। 
  • बता दें कि कपूर की खुशबू बेहद तेज होती है। ऐसे में यदि आप रात को सोने से पहले अगर तकिये के नीचे कपूर रखेंगे तो इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। साथ ही तनाव की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - धृतराष्ट्र से विवाह के वक्त विधवा थीं गांधारी, जानें किससे हुआ था पहला विवाह

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 September 2024 at 08:10 IST