अपडेटेड 31 May 2025 at 11:37 IST
कानों पर बाल आना शुभ या अशुभ? जानिए किस ओर है इसका संकेत
Hair On Ear: यदि आपके या किसी के कानों पर बाल हैं, तो यह शारीरिक विशेषता सिर्फ एक साधारण बात नहीं, बल्कि इससे आपके व्यक्तित्व और भविष्य की विशेषताओंके बारे में भी पता चलता है। हालांकि, इन बातों को वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जाता, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे लेकर कई तरह की जानकारी दी गई है। ऐसे में अगर आपके कानों पर भी बाल हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि इसके शुभ और अशुभ संकेत क्या हैं।
Hair On Ear: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के आधार पर भाग्य और स्वभाव जानने की जानकारी होती है। अक्सर हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिनका अर्थ सामुद्रिक शास्त्र के जरिए पता किया जा सकता है। इसके अनुसार, शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बालों का होना सिर्फ शारीरिक विशेषता नहीं, बल्कि यह भाग्य और व्यक्तित्व से भी जुड़ा संकेत होता है।
इसी में से एक है कानों पर बाल आना। आमतौर पर कानों पर बाल आने की क्रिया को अनदेखा किया जाता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह व्यक्ति के जीवन में कुछ विशेष बातों की ओर संकेत करता है।
कानों पर बाल आने का संकेत क्या होता है? (What does hair growth on ears indicate?)
दीर्घायु की ओर इशारा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कानों पर बाल आने से दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह स्वस्थ और लम्बी उम्र के लोगों में शामिल हो जाते हैं।
नहीं होती धन की कमी
जिन लोगों के कानों पर बाल होते हैं उनके जीवन में आर्थिक संकट कम आता है और वे अक्सर धनवान होते हैं।
बुद्धिमान होने की निशानी
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग गंभीर विचारों वाले, बुद्धिमान और निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।
पूर्वजन्म के अच्छे कर्म
माना जाता है कि यह कानों पर बाल आना पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों का फल होता है, जिससे वर्तमान जीवन सुखमय होता है।
आकर्षक प्रवृत्ति
जिन लोगों के कानों पर बाल होते हैं वह दूसरों को प्रभावित करने की शक्ति रखते हैं और वे भीड़ में अलग नजर आते हैं।
क्या होता है सामुद्रिक शास्त्र? (What is Samudrik Shastra?)
सामुद्रिक शास्त्र प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें मनुष्य के शरीर के अंगों, उनकी बनावट, रंग, आकार और विशेषताओं के आधार पर उसके स्वभाव, भाग्य, जीवन की दिशा और भविष्य की घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। इस शास्त्र के मुताबिक शरीर के हर अंग जैसे हाथ की रेखाएं, चेहरा, आंखें, माथा, कान, नाक, होंठ यहां तक कि चाल और हावभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के संकेत की ओर किसी न किसी प्रकार का इशारा या संकेत करते हैं।
ये भी पढ़ें: Giloy: गिलोय के गुप्त फायदे बदल सकते हैं सेहत की कहानी, जानिए सेवन का सही तरीका और फायदे
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 11:37 IST