अपडेटेड 13 December 2025 at 17:44 IST

Kala Dhaga Astrology: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, वरना पड़ सकता है भारी; जानें सही नियम

Kala Dhaga Astrology: कई लोग हाथ और पैर में काला धागा पहनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को काला धागा पहनने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Kala Dhaga Astrology | Image: Social Media

Kala Dhaga Astrology: ज्योतिष में काला धागा पहनने नकारात्मकता से बचाव का कारक माना जाता है। इसे बुरी नजर से बचने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए पहना जाता है। वहीं कई लोग शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए काला धागा पहनते हैं। इतना ही नहीं, अगर किसी जातक की कुंडली में साढे़साती और ढैय्या चल रही है तो इसे अशुभ प्रभावों से बचने के लिए काला धागा पहनते हैं।  अब ऐसे में कुछ राशि के जातकों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि के जातक न पहनें काला धागा 

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ज्योतिष में, मंगल और शनि जो काले रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए, मेष राशि के जातकों पर काला धागा पहनने से मंगल देव का अशुभ प्रभाव शुरू हो सकता है। यह आपके जीवन में तनाव, गुस्सा और दुर्घटनाओं को बढ़ा सकता है।

कर्क राशि के जातक न पहनें काला धागा 

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष में, चंद्रमा एक अत्यंत शांत और सौम्य ग्रह है, जिसे काले रंग का धागा पहनना से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए काला धागा मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन और बेचैनी का कारण बन सकता है।

वृश्चिक राशि के जातक न पहनें काला धागा

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव ही हैं। मेष राशि की तरह, वृश्चिक राशि वालों के लिए भी काला धागा धारण करना शुभ नहीं माना जाता। यह उनके स्वास्थ्य और सौभाग्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है, जिससे बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।

ये भी पढ़ें - Palak Ki Kafuli: सर्दियों में बनाएं पालक की काफली, देखें ये आसान रेसिपी; सब करेंगे आपकी तारीफ 

जिनकी कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति हो 

जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह पहले से ही कमजोर और अशुभ स्थान पर बैठा हो। उन्हें भूलकर भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव और भी अधिक बढ़ सकता है।

काला धागा पहनने के नियम क्या है? 

  • काला धागा पहनने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि काला रंग शनि देव से संबंधित है। इसे शनिवार को धारण करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।
  • धागे को पहनने से पहले उसमें 9 गांठें लगानी चाहिए। 
  • इसे पहनने से पहले गंगाजल से शुद्ध करें और शनि देव के मंत्र जैसे 'ऊं शं शनैश्चराय नमः' का कम से कम 21 बार जाप करें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 17:44 IST