अपडेटेड 15 August 2025 at 13:31 IST
Janmashtami 2025: लड्डू गोपाल की पूजा से पहले पहनाना चाहते हैं नए वस्त्र? तो इन रंगों के कपड़े बिल्कुल ना पहनाएं
Janmashtami 2025:हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में अगर आप लड्डू गोपाल की कपड़े खरीदने जा रहे हैं तो भूलकर भी कुछ रंग हैं, जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Janmashtami 2025: सनातन धर्म में जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के हिसाब से यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप लड्डू गोपाल की पूजा कर रहे हैं तो उनकी सेवा एक छोटे बच्चे की तरह करनी चाहिए। आप उनकी सेवा सच्चे दिल से करें। आपको बता दें, इस साल जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त 2025 शनिवार के दिन मनाया जाएगा। अब ऐसे में अगर आप लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र खरीदने जा रहे हैं तो कुछ ऐसे रंग हैं, जिनका वस्त्र खरीदने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
लड्डू गोपाल के लिए ग्रे रंग के कपड़े क्यों नहीं खरीदना चाहिए?
लड्डू गोपाल के लिए भूलकर भी ग्रे रंग के कपड़े न खरीदें। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इस रंग के वस्त्र नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं लड्डू गोपाल साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप माने जाते हैं भगवान का जन्म सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार करते हैं। इसलिए आप लड्डू गोपाल के लिए ग्रे रंग के कपड़े खरीदने से बचें।
लड्डू गोपाल के लिए भूरे रंग के कपड़े क्यों नहीं खरीदना चाहिए?
लड्डू गोपाल के लिए भूरे रंग के कपड़े नहीं खरीदना चाहिए। हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में नहीं पहना जाता है। इस दिन शुभ रंग के कपड़े पहनने की मान्यता है। इसलिए इस दिन आप लड्डू गोपाल को भूरे रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनाएं।
ये भी पढ़ें - Janmashtami 2025 Kub Hai: 15, 16 या 17 अगस्त कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व? जानें पूजा से लेकर पारण मुहूर्त, नियम और महत्व
लड्डू गोपाल के लिए काले रंग के कपड़े क्यों नहीं खरीदना चाहिए?
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को काले रंग के कपड़े न पहनाएं। यह अशुभता का कारक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काले रंग के वस्त्र पहनाने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। इसलिए इस दिन शुभ रंग के वस्त्र लड्डू गोपाल को पहनाएं। इससे जातक के जीवन में भी सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 12:08 IST