Aaj Ka Rashifal: हनुमान जयंती पर कर्क और कुंभ राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसके लिए चेतावनी; पढ़ें पूरी राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है। इस दिन कर्क और कुंभ राशियों के लोगों पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी। वहीं कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़िये सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी।

Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: 2 अप्रैल 2026 गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। एक तरफ जहां कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को अपने खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हनुमान जयंती के अवसर पर ग्रहों की स्थिति आपके फैसलों और दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं, किस राशि का कैसा रहेगा हाल।

मेष

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा, करियर में नए मौके मिल सकते हैं और आपकी मेहनत रंग ला सकती है, अपना आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत है।

वृषभ

इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, कोई पुराना निवेश फायदा दे सकता है, आज परिवार के साथ अच्छे से समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन

आपकी क्रिएटिवीटी आज आपको आगे बढ़ा सकती है, नए आइडिया और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अच्छा समय है। मन शांत रहेगा।

कर्क

आज आपको अपने फैसलों में स्पष्टता रखने की जरूरत है, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, सोच समझकर कोई भी कदम उठाएं।

सिंह

काम के दबाव के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, धैर्य और समझदारी से काम लें, सफलता मिलने के संकेत हैं।

कन्या

आज का दिन प्लानिंग के लिए अच्छा है, अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करें, इससे बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

तुला

मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ऑफिस या बिजनेस पर अपनी इमेज को मजबूत करने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज आपको अपने व्यवहार और निर्णय पर ध्यान देना होगा, छोटी बातों को नजरअंदाज करें और पॉजिटिव रहना जरूरी है।

धनु

करियर में कुछ नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, सोच समझकर किसी भी चीज में आगे कदम उठाएं।

मकर

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, खर्चों पर कंट्रोल रखें और फ्यूचर की प्लानिंग को सही से करने की जरूरत है।

कुंभ

रिश्तों में बैलेंस बनाकर रखें। बातचीत में संयम रखें, इससे गलतफहमियों से बचा जा सकता है।

मीन

आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। पैसों से लेकर पारिवारिक मामलों में बैलेंस बनाने की जरूरत है। इससे कई फायदे मिल सकते हैं।

य भी पढ़ें: वायरल ‘पिंक हाथी’ की मौत के बाद रुपाली गांगुली की पीएम मोदी को चिट्ठी

 

 

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 06:53 IST