अपडेटेड 15 November 2025 at 10:37 IST
Rashifal: धनलाभ से कार्यक्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता, पार्टनर संग बिताएंगे रोमांटिक पल; पढ़ें राशिफल
आज कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं, कुछ अन्य राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Aaj Ka Rashifal: आज यानी 15 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आज कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं, कुछ अन्य राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है?
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज आप कुछ काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करने की जरूरत है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी धार्मिक कार्य में मन लग सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज आपके घर परिवार में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। व्यापारियों को लाभ का मौका मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर संग रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आपका मन विचलित हो सकता है। किसी बात से परेशान रह सकते हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कमाई में वृद्धि हो सकती है। बुद्धि और विवेक से किए काम में सफलता मिलती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरपूर रहने वाला है। कानूनी पचड़े में फंसने से बचें। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज परिवार के सदस्यों में तालमेल बनेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर में संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कहीं भी धन निवेश करने से बचें।
कन्या राशि (Vergo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज के दिन सगे संबंधियों का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी तरह की बड़ी डील हाथ लग सकती है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कामकाज में सुधार लाकर लाभ पाएंगे। आपको किसी प्रिय से भेंट मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पैतृक धन-संपत्ति का लाभ मिल सकता है। संतान की विवाह संबंधित बात हो सकती है। संबंधियों से आपके संबंध बेहतर हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध में तनाव पैदा हो सकता है। रिश्तों में खटास लाने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
भविष्य के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। किसी काम का श्री गणेश करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। परिवार में बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में उन्नति की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी की सहायता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का परिणाम प्रभावित हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 10:11 IST