अपडेटेड 2 March 2026 at 14:33 IST

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना जिंदगी में हो जाएगी भारी उथल-पुथल

Holika Dahan 2026: होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज 2 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर, ज्योतिष में कुछ विशेष सावधानियां बरतना अत्यंत आवश्यक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि होलिका दाहन के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?

Holika Dahan 2026 | Image: Freepik

Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म में होली का त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पावन पर्व की शुरुआत 'होलिका दहन' से होती है, जिसे 'छोटी होली' भी कहा जाता है। वर्ष 2026 में होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार को मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि को अत्यंत पवित्र और नकारात्मक ऊर्जा का नाश करने वाली माना गया है। 

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की रात ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्णं होती है? इस रात की गई कुछ छोटी सी गलतियां आपके जीवन में सुख-शांति को भंग कर सकती हैं और भारी आर्थिक संकट या पारिवारिक कलह का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं  कि कौन से ऐसे काम हैं, जिसे नहीं करना चाहिए।

होलिका दहन के दिन न करें पैसों की लेन-देन 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन किसी को भी उधार पैसा देने या लेने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पैसा बाहर जाने से लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। यह दिन आर्थिक रूप से सतर्क रहने का है।

तामसिक भोजन और नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें

होलिका दहन की रात पवित्रता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें। तामसिक भोजन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और ग्रहों की स्थिति अशुभ फल देने लगती है।

नवविवाहिताएं न देखें होलिका दहन 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवविवाहित महिलाओं को अपने ससुराल में होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। यह मायके और ससुराल दोनों के लिए अशुभ माना जाता है। यदि पहली होली है, तो मायके जाकर पूजा करना ही बेहतर होता है।

खुले बालों में न करें पूजा

होलिका दहन की पूजा करते समय महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं रखने चाहिए। खुले बाल नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित कर सकते हैं। पूजा के दौरान बालों को बांधकर रखना और सिर ढकना शुभ माना गया है।

टूटी-फूटी या गंदी वस्तुएं न जलाएं

होलिका में लकड़ियों के साथ गोबर के उपले जलाए जाते हैं। लेकिन, भूलकर भी इसमें घर का कूड़ा, फटे कपड़े, या चमड़े की वस्तुएं नहीं डालनी चाहिए। इससे घर में क्लेश बढ़ता है और राहु-केतु का अशुभ प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें - Holika Dahan Upay 2026: आज होलिका दहन के दिन शाम को कर लें ये खास उपाय, घर में आएंगी खुशियां और कभी नहीं होगी पैसों की तंगी 

पति-पत्नी कलह से बचें

होलिका दहन की रात घर में शांति बनाए रखना बहुत आवश्यक है। पति-पत्नी को आपसी विवाद या झगड़े से बचना चाहिए। यदि इस रात घर में कलह होती है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव पूरे साल परिवार के संबंधों पर बना रहता है।

गर्भवती महिलाएं न देखें होलिका दहन 

गर्भवती महिलाएं होलिका दहन की अग्नि भूलकर भी न देखें। इससे अशुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन में अशुभता का सामना करना पड़ सकता है।

सास-बहु एकसाथ न देखें होलिका दहन 

होलिका दहन की अग्नि सास-बहु को एक साथ नहीं देखना चाहिए। इस कलह-क्लेश हो सकते हैं और कड़वाहट आती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 14:32 IST