अपडेटेड 2 March 2026 at 13:11 IST

Holika Dahan Upay 2026: आज होलिका दहन के दिन शाम को कर लें ये खास उपाय, घर में आएंगी खुशियां और कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Holika Dahan Upay 2026: आज होलिका दहन है और इस दिन घर की सुख-शांति और समृद्धि के साथ-साथ नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से होलिका दहन के दिन कुछ ऐसे उपाय के बारे में जानेंगे। जिससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

 Holika Dahan Upay 2026
Holika Dahan Upay 2026 | Image: Meta Ai

Holika Dahan Upay 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस वर्ष 2026 में होलिका दहन 3 मार्च यानी कि आज मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि में न केवल नकारात्मकता जलती है, बल्कि इस दिन किए गए विशेष उपाय जीवन से दुखों और दरिद्रता को भी दूर कर देते हैं। 

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो आज शाम होलिका दहन के समय इन उपायों को अवश्य करें। इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उपाय 

यदि आपके जीवन में लगातार पैसों की कमी बनी रहती है, तो होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें। उसमें थोड़ी सी मिश्री और कुछ सिक्के भर लें। अब इस नारियल को होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कर्ज मुक्ति के उपाय 

अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो होलिका दहन की अग्नि में 'होलिका अष्टक' के दौरान लौंग के जोड़े अर्पित करें। साथ ही, होलिका की 7 बार परिक्रमा करें और अपने कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे बहुत जल्द कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

Advertisement

घर में सुख-समृद्धि के लिए उपाय 

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने के लिए, होलिका दहन की रात हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इसके बाद, होलिका की अग्नि से थोड़ी सी भस्म लाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के लिए उपाय 

यदि आपको नौकरी में समस्या आ रही है या व्यवसाय में घाटा हो रहा है, तो होलिका दहन के दिन पीले रंग के फूल और गुड़ अग्नि में अर्पित करें। साथ ही, गायत्री मंत्र का जाप करें। यह उपाय आपकी करियर की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।

Advertisement

होलिका दहन के दिन पूजा विधि नियम

  • होलिका दहन के समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
  • होलिका की पूजा में रोली, अक्षत, फूल, गुड़ और नारियल का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें - Coconut Kitchen Scrubber: क्या आप नारियल के छिलके फेंक देते हैं? इससे बनाएं बाजार जैसा स्क्रब; जानें बनाने का तरीका 

होलिका अग्नि पूजन के समय मंत्र जाप

अगर आप होलिका अग्नि की पूजा कर रहे हैं तो विशेष मंत्रों  का जाप करें।  इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

  • अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 13:11 IST