अपडेटेड 15 March 2025 at 14:39 IST

Holi Bhai Dooj 2025: भाई को लंबी आयु का वरदान चाहिए तो करें ये उपाय, जानिए शुभ मुहूर्त

Holi Bhai Dooj 2025: आइए जानते हैं कि होली भाई दूज 15 या 16, किस तारीख को मनाया जाएगा।

Follow :  
×

Share


होली भाई दूज | Image: Unsplash

Holi Bhai Dooj 2025: हर साल होली के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का त्योहार बनाया जाता है। ये त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हालांकि इस बार होली भाई दूज की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। कुछ लोगों को 15 तो कुछ लोगों को 16 मार्च में से किस दिन होली भाई दूज मनाया जाएगा इस बार को लेकर काफी फंफ्यूजन है। ऐसे में चलिए सबसे पहले जानते हैं होली भाई दूज की तिथि के बारे में.

होली भाई दूज 2025 डेट  (Holi Bhai Dooj 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 15 मार्च को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर होगी जिसका समापन रविवार 16 मार्च को शाम 04 बजकर 58 मिनट पर हो। ऐसे में इस बार होली भाई दूज का त्योहार 16 मार्च  को मनाया जाएगा।

होली भाई दूज 2025 पर तिलक का शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2025 and Shubh Muhurat)

16 मार्च को द्वितीय तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में आप सुबह से लेकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक भाई का तिलक तक सकते हैं। ये होली भाई दूज तिलक का सबसे शुभ समय होगा।

होली भाई दूज के उपाय (Holi Bhai Dooj 2025 Upay)

  • होली भाई दूज के दिन गरीब लोगों में अन्न और धन समेत कई अन्य चीजों का दान करें। ऐसा करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  • भाई की लंबी आयु के लिए होली भाई दूज के दिन भाई को यमुना स्नान कराएं। ऐसी मान्यता है कि भाई को यमुना स्नान करवाने से उसकी उम्र लंबी होती है।
  • रिश्ते में मजबूती के लिए भाई के हाथ में कलावा बांधे और उनकी लंबी आयु के लिए प्रभु से कामना करें और तिलक करें।
  • भाई की लंबी उम्र के लिए होली भाई दूज के दिन उसे रुद्राक्ष  की माला पहनाए। इससे वह सदैव भगवान शिव से जुड़ा रहेगा और हमेशा स्वस्थ रहेगा।

ये भी पढ़ें: हद से ज्यादा पीने लगे हैं Green Tea? हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 March 2025 at 14:39 IST