अपडेटेड 21 January 2026 at 23:35 IST

Hindu New Year Remedies 2026: हिंदू नववर्ष के दिन जरूर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति; होगा धन लाभ

Hindu New Year Remedies 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो रहा है। यह समय केवल तिथि परिवर्तन का नहीं, बल्कि नई ऊर्जा और सकारात्मकता के संचार का होता है। इस दिन कुछ उपाय हैं, जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Hindu New Year Remedies 2026 | Image: Freepik

Hindu New Year Remedies 2026: हिंदू धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो रहा है। वर्ष 2026 में यह शुभ अवसर 19 मार्च को पड़ रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।नए साल की शुरुआत अगर सही ऊर्जा और  उपायों के साथ की जाए, तो पूरे वर्ष घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। 

यदि आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या जीवन में सकारात्मकता चाहते हैं तो इस दिन कई उपाय हैं, जिसे करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर 'वंदनवार' लगाएं

हिंदू संस्कृति में मांगलिक कार्यों में प्रवेश द्वार की सजावट का विशेष महत्व है। नववर्ष के शुभ दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और अपने घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों का वंदनवार लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

महालक्ष्मी और कुबेर यंत्र की करें पूजा 

धन लाभ की कामना रखने वालों के लिए हिंदू नववर्ष का पहला दिन सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन अपने पूजा स्थल में महालक्ष्मी यंत्र या श्रीयंत्र की विधि-विधान से स्थापना करें और कमल के फूल अर्पित करें। इस उपाय से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है और साल भर धन का प्रवाह बना रहता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बनते हैं।

हिंदू नववर्ष के दिन करें हवन

हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हवन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे घर में  में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार भी करता है। इससे कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और घर का वास्तु दोष भी ठीक होता है।

ये भी पढ़ें - Saunf Water Benefits:  सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? जान लें फायदे और तरीका 

हिंदू नववर्ष के दिन करें पीपल के पेड़ की पूजा 

हिंदू नववर्ष के दिन पीपल के पेड़ की पूजा विधिवत रूप से करें। इससे आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 January 2026 at 23:35 IST