अपडेटेड 11 January 2026 at 14:55 IST
Hindu New Year 2026: हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
Hindu New Year 2026: अगर आप भी सुख-समृद्धि चाहते हैं तो हिंदू नववर्ष के दिन कुछ चीजें हैं, जिसे घर लाने से आपको उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
Hindu New Year 2026: हिंदू पंचांग के हिसाब से अब जल्द ही विक्रम संवत 2083 जल्द होने वाला है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाला यह नया साल न केवल प्रकृति में बदलाव लाता है, बल्कि हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार भी करता है।
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु के अनुसार, यदि हम नए साल की शुरुआत कुछ शुभ चीजों के साथ करें, तो पूरे वर्ष घर में बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें हिंदू नववर्ष 2026 के पहले दिन घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में हिंदू नववर्ष के दिन क्या-क्या चीजें घर लाने से लाभ हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को 'लक्ष्मी' का रूप माना गया है। नए साल के पहले दिन घर के आंगन या बालकनी में नया तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत मंगलकारी होता है। यह न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है। याद रखें, यदि आप नववर्ष पर तुलसी ला रहे हैं, तो उसकी नियमित पूजा और शाम को दीपक जलाना न भूलें।
हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख-समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। नववर्ष के शुभ अवसर पर पीतल, चांदी या तांबे का कछुआ घर लाना उत्तम रहता है। इसे घर की उत्तर दिशा में एक बर्तन में पानी भरकर रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और व्यापार व नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं नारियल
नारियल को श्रीफल कहा जाता है और यह मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन एक छोटा नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। यह उपाय करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं स्वास्तिक
स्वास्तिक को भगवान श्री लक्ष्मी और गणेश का स्वरूप माना जाता है। नववर्ष के पहले दिन तांबे या अष्टधातु का बना स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। यदि आप धातु का स्वास्तिक नहीं ला पा रहे हैं, तो सिंदूर और घी से मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार की बुरी नजर घर को प्रभावित नहीं करती है।
हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं दक्षिणावर्ती शंख
शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख होता है, वहां स्वयं लक्ष्मी जी का वास होता है। हिंदू नववर्ष 2026 के पहले दिन इस शंख को खरीदकर घर लाएं और इसकी विधिवत पूजा करके अपने मंदिर में स्थापित करें। इससे घर में खुशियों का आगमन होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 January 2026 at 14:55 IST