अपडेटेड 24 August 2025 at 17:49 IST

Hartalika Teej 2025 Sargi Muhurat : हरतालिका तीज के दिन सरगी किस मुहूर्त में करें? जानें क्या खाएं और नहीं

Hartalika Teej 2025 Sargi Muhurat : हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। अब ऐसे में जो महिलाएं इस दिन व्रत रख रही हैं,वे सरगी किस मुहूर्त में करें और क्या खाएं, क्या नहीं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Hartalika Teej 2025 Sargi Muhurat | Image: Meta Ai

Hartalika Teej 2025 Sargi Muhurat : सनातन धर्म में हरतालिका तीज के दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखने का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन विशेष रूप से गौरी-शंकर की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी सुहागिन महिला के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो यह व्रत उत्तम फलदायी माना जाता है।

 इतना ही नहीं, यह व्रत अविवाहित महिलाएं भी रख सकती हैं। आपको बता दें, हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। अब ऐसे में इस दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं, वह सरगी जरूर करें। 

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिपाठी जी से विस्तार से सरगी के शुभ मुहूर्त और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसके बारे में भी जानते हैं।

हरतालिका तीज के दिन सरगी किस मुहूर्त में करें?

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सरगी ब्रह्म मुहूर्त में करें। आप ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजकर 27 मिनट से लेकर 05 बजकर 12 मिनट के बीच सरगी कर सकते हैं और हरतालिका तीज का पारण चतुर्थी तिथि के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही करें। इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है।

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं क्या खाएं? 

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सरगी के दौरान फल, मिठाई खा सकती हैं। इसके अलावा बाजरे की रोटी या सिंघाड़े की खिचड़ी भी खा सकते हैं। यह पाचन सही रखता है और व्रत में एनर्जी भी मिलती है। 
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं नारियल पानी सरगी के समय पी सकती हैं या आप जूस भी ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें - Sabudana Salad Recipe: उपवास हो या ब्रेकफास्ट, एक कटोरी में मिलेगी दिनभर की एनर्जी, ट्राई करें ये झटपट साबूदाना सलाद रेसिपी

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं क्या खाने से बचें? 

हरतालिका तीज के दिन सरगी में तली हुई आलू की चिप्स, समोसे या पकौड़े भूलकर भी न खाएं।


आप प्रोसेस्ड फूड्स को भी न लें। 
हरतालिका तीज की सरगी में मसालेदार भोजन का सेवन न करें। 
सरगी में प्याज या तामसिक भोजन वर्जित माना गया है। 
आप कोल्ड ड्रिंक्स भी सरगी में न पीएं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 August 2025 at 17:49 IST