अपडेटेड 27 July 2025 at 07:18 IST
Hariyali Teej 2025: आज है हरियाली तीज, इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, जानें सामग्री
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर यदि आपने व्रत रखा है तो ऐसे में आपको पूजा विधि और सामग्री के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं...
Hariyali Teej 2025: बता दें कि आज यानी 27 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। यह त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए न केवल व्रत रखती है बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि अनुसार करती है। यदि आपने भी अपने पति के लिए व्रत रखा है तो आपको पूजा विधि और सामग्री के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप हरियाली तीज पर पूजा कैसे करें और पूजा की सामग्री क्या है। पढ़ते हैं आगे...
हरियाली तीज पर सामग्री
बता दें, हरियाली तीज हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। ऐसे में आपके पास भगवान शिव की प्रतिमा या चित्र का होना बेहद जरूरी है। साथ ही भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती भगवान गणेश जी बेहद जरूरी है। आप शिव परिवार को भी रख सकते हैं। इसके अलावा पूजा की चौकी, आसान लाल या पीला वस्त्र, गंगाजल, कलश, दीपक, अगरबत्ती, कपूर, फल, फूल बेहद जरूरी है।
हरियाली तीज पूजा विधि
अब आप सबसे पहले चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर शिव परिवार को स्थापित करें। इसके बाद हाथ में चावल लेकर व्रत का संकल्प करें। फिर भगवान गणेश और पूरे शिव परिवार को पूजा अर्पित करें। रोली, चावल और फूल चढ़ाएं। साथ में मीठे का भोग पर लगाएं। अब आप मन में भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें और उन्हें आमंत्रित करें। उसके बाद भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करके पंचामृत से अभिषेक करें। फिर आप माता पार्वती को स्नान करवाकर अब दोनों को नए कपड़े पहनाएं। अगर आपके पास वस्त्र ना हो तो कलावा भी अर्पित कर सकते हैं। आप चंदन और माता पार्वती को रोली लगाएं। फिर भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाएं और माता पार्वती को लाल पुष्प और गुड़हल चढ़ाएं। अब मिठाई का भोग लगाएं और साथ ही बने पकवान चढ़ाएं। अब भगवान को पान का पत्ता अर्पित करें और उसके बाद भगवान शिव माता पार्वती की आरती करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 July 2025 at 07:18 IST