Sawan 2025: सावन में इन तिथियों पर करें रुद्राभिषेक, बरसेगी शिव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त और चमत्कारी लाभ
Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव को पूरी तरह से समर्पित होता है। साल 2025 का महीना भी भक्तों के लिए विशेष महत्व लेकर आया है। सावन के महीने में कई लोग रुद्राभिषेक कराते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस महीने के कौन-कौन सी तिथियों पर इस पूजन को करें, इसके शुभ मुहूर्त और चमत्कारी लाभ के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव को पूरी तरह से समर्पित होता है। साल 2025 का महीना भी भक्तों के लिए विशेष महत्व लेकर आया है। इस खास मौके पर किए पूजन, व्रत और रुद्राभिषेक से भोलेनाथ जल्द ही खुश हो जाते हैं। खासतौर पर रुद्राभिषेक को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। अगर रुद्राभिषेक सही तिथियों और शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसको करने से घर में सुख-शांति और सफलता का रास्ता खुलता है। आइए जानते हैं सावन 2025 में रुद्राभिषेक की खास तिथियां और मुहूर्त और पूजन के लाभ के बारे में...
सावन 2025 में रुद्राभिषेक की खास तिथियां
सावन 2025 की शुरुआत 10 जुलाई को हो गई है। इस महीने का समापन 8 अगस्त को होगा। इस बीच आए हर श्रावण के सोमवार को विशेष पर्व जैसे माना जाता है। इसमें व्रत, शिवरात्रि और पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाएगा। श्रावण का पहला और दूसरा सोमवार, 14 और 21 जुलाई को बीत चुका है। अब आने वाले दिनों में तीसरा सोमवार 28 जुलाई और 4 अगस्त को आने वाला है। इन दोनों तिथियों पर रुद्राभिषेक करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्या होता है रुद्राभिषेक करने का शुभ मुहूर्त?
रुद्राभिषेक करने के लिए प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त, जो की 4:30 से 6 बजे तक होता है। यदि यह संभव न हो, सुबह 6 से 9 बजे के बीच में भी अभिषेक किया जा सकता है। सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त, जो कि 11:45 से 12:30 तक रहता है सबसे सही माना जाता है।
क्या हैं रुद्राभिषेक करने के लाभ?
सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने के चमत्कारी लाभ होते हैं। सबसे पहले तो जीवन में चल रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शादी, संतान और करियर से रिलेटेड समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मेंटल हेल्थ के साथ-साथ शरीर भी ठीक रहता है। ऐसा माना गया है कि ग्रह दोष और कालसर्प दोष जैसे ज्योतिषीय प्रभावों से भी राहत मिलती है। घर के साथ-साथ खुद में भी पॉजिटिव एनर्जी आती है।