अपडेटेड 27 July 2024 at 16:26 IST

Hariyali Teej 2024: तीज की पूजा में क्यों रखते हैं खीरा? जानें किन चीजों के बिना पूजा अधूरी

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के व्रत में जरूर रखना चाहिए खीरा। जानते हैं इसके पीछे का कारण और जरूरी सामग्री के बारे में…

तीज की पूजा में क्यों रखते हैं खीरा? | Image: freepik

Hariyali Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज बेहद पवित्र पर्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पूजा में कई ऐसी चीजें रखी जाती हैं जिनके अलग-अलग महत्व हैं। उन्हीं चीजों में से एक है खीरा। यदि हरियाली तीज में खीरा ना रखा जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में इसके महत्व के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हरियाली तीज के व्रत में पूजा में क्यों खीरा रखा जाता है और इससे अलग कौन-कौन सी जरूरी सामग्री है जो पूजा में रखनी जरूरी हैं। पढ़ते हैं आगे… 

हरियाली तीज में क्यों रखा जाता है खीरा 

बता दें कि इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र छिपा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तरल पदार्थ का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। ऐसे में खीरे का संबंध भी चंद्रमा से भी माना जाता है। खीरे को चंद्रमा का प्रतीक भी कहते हैं। वहीं यह बात सबको पता है कि भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है। ऐसे में खीरे का सीधा नाता चंद्रमा से है और चंद्रमा का सीधा नाता भगवान शिव से है। यही कारण है कि हरियाली तीज की पूजा में खीरा जरूर रखना चाहिए, जिससे माता पार्वती और भगवान शिव यानी शिवशक्ति के साथ-साथ चंद्रमा का भी पूजन हो सके। मान्यता है कि खीरा रखने से और उसकी पूजा करने से न केवल मन के विकारों को दूर किया जा सकता है बल्कि व्रत बिना किसी दोष के संपूर्ण होता है। 

जरूरी सामग्री 

जरूरी सामग्री के रूप में आप पूजा के दौरान देसी घी, गाय का दूध, दूर्वा घास, चावल, पान, सुपारी, कलश, शमी के पत्ते, बेलपत्र, धतूरा, नारियल, दही, चंदन, मिश्री, शहद, पंचामृत, तिलक आदि को रखना ना भूलें।

ये भी पढ़ें - Ramayana katha: रावण की मत्यु के बाद सुपर्णखा क्यों मिली माता सीता से?

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 July 2024 at 16:24 IST