Hans Mahapurush Rajyog 2026: गुरु के कर्क में प्रवेश करने से बनेगा हंस महापुरुष राजयोग, इन 3 को राशियों को होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Signs 2026: हंस महापुरुष राजयोग 2026 एक बहुत ही शुभ समय लेकर आ सकता है। इस दौरान मेहनत के साथ सही फैसले लेने से आपको जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है।

हंस महारपुरुष राजयोग 2026 | Image: Freepik

Hans Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 में एक बेहद शुभ योग बनने जा रहा है, जिसे हंस महापुरुष राजयोग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु ग्रह यानी बृहस्पति मजबूत स्थिति में होते हैं। इस बार 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 31 अक्टूबर तक वहीं रहेंगे। इस दौरान कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

खास बात यह है कि यह समय कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस राजयोग के बारे में और जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।

क्या होता है हंस महापुरुष राजयोग?

हंस महापुरुष राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक है और इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में हों या अपनी ही राशि धनु या मीन में हों और कुंडली के केंद्र (1, 4, 7, 10 भाव) में स्थित हों, तो इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है, धन और तरक्की होती है, ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कर्क राशि (Cancer)

इस समय गुरु आपकी ही राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे, इसलिए इसका सबसे ज्यादा फायदा आपको मिल सकता है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और  करियर में तरक्की होगी। इसके अलावा शादी के योग बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही, आमदनी बढ़ने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इसके अलावा नई नौकरी या जॉब चेंज के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। साथ ही, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घर या वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है।  इसके अलावा विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। विदेश जाने या नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही, परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। 

यह जरूर पढ़ें: Budh Ast 2026: बुध होने वाले हैं अस्त, मई से इन 4 राशियों की बढ़ सकती है संकट; रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 27 April 2026 at 16:31 IST