Budh Ast 2026: बुध होने वाले हैं अस्त, मई से इन 4 राशियों की बढ़ सकती है संकट; रहना होगा सावधान

Budh Ast 2026 May: बुध अस्त का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर हो सकता है, लेकिन अगर आप समझदारी और धैर्य से काम लें, तो इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

budh-ast-2026-mercury-combust-effects-on--zodiac-signs unlucky rashi
बुध अस्त 2026 | Image: AI

Unlucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष के अनुसार मई 2026 का महीना कुछ लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान बुध ग्रह 28 अप्रैल 2026 से 23 मई 2026 तक अस्त रहने वाला है। बुध का अस्त होना कई मामलों में असर डालता है, खासकर हमारी सोच, बोलचाल और फैसले लेने की क्षमता पर। तो चलिए जानते हैं इसका मतलब और किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

क्या होता है बुध अस्त?

जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब आ जाता है, तो उसकी रोशनी कम हो जाती है और वह दिखाई नहीं देता। इस स्थिति को ज्योतिष में अस्त होना कहा जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, कम्युनिकेशन और व्यापार का कारक माना जाता है। जब यह कमजोर होता है, तो व्यक्ति को सही फैसले लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। किसी भी काम में देरी या मानसिक उलझन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

किन 4 राशियों को रहना होगा ज्यादा सतर्क?

मेष राशि (Aries)

इस समय मेष राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा। बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। काम और बिजनेस में धैर्य रखें।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा भावनात्मक हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव और गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए खुद को शांत रखें।

Uploaded image

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों को करियर और पैसों के मामलों में सावधान रहना होगा। काम में देरी या रुकावट आ सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही बड़े फैसले लें।

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को इस दौरान मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। काम की प्लानिंग बिगड़ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें।

क्या रखें ध्यान?

कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। इसके अलावा जरूरी कागजात ध्यान से पढ़ें। अपनी बातचीत साफ और स्पष्ट रखें। साथ ही, धैर्य और संयम बनाए रखें

बुध अस्त का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर हो सकता है, लेकिन अगर आप समझदारी और धैर्य से काम लें, तो इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ध्यान रहे कि सही सोच और शांत दिमाग से हर परेशानी को आसानी से संभाला जा सकता है। 

यह जरूर पढ़ें: Mangal Gochar 2026: मई में रुचक राजयोग, मंगल गोचर से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य; होगा धन लाभ
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड