अपडेटेड 27 November 2024 at 23:35 IST

गुरुवार को केले के पेड़ के सामने करें इन मंत्रों का जाप, पढ़ें ये आरती भी

Kele ke ped ke upay in hindi: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसे में पेड़ के सामने कुछ मंत्र और आरती पढ़ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...

केले के पेड़ की पूजा | Image: Pexels

Kele ke ped ke upay in hindi: हफ्ते में सात दिन होते हैं और हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। हम बात कर रहे हैं गुरुवार की। बता दें कि गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन लोग केले के पेड़ की पूजा करते हैं और उनसे जुड़े नियम भी करते हैं। गुरुवार के दिन यदि आप कुछ मंत्रों का जाप केले के पेड़ के सामने बैठ कर सकते हैं। ऐसे में इन मंत्रों के बारे में पता होना जरूरी है। साथ ही केले के पेड़ के सामने आप कौन-सी आरती पढ़ सकते हैं, इसके बारे में भी पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप केले के पेड़ के सामने कौन-से मंत्रों का जाप कर सकते हैं और आरती पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

मंत्रों का जाप

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम
  • ॐ नमोः नारायणाय नमः
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्
  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

बृहस्पतिदेव की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

ये भी पढ़ें - क्या आपके घर के मंदिर में लगी है पितरों की तस्वीर? जानें ऐसा करना कैसा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 November 2024 at 23:35 IST