अपडेटेड 20 November 2025 at 07:03 IST
Guruwar ke Mantra: आज गुरुवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी; जानें नियम
Guruwar ke Mantra: आज गुरुवार के दिन किन मंत्रों का जाप करने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Guruwar ke Mantra: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से श्रीहरि की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को विवाह संबंधित समस्याएं आ रही है तो इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है।
धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विवाहिताओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
अब ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के दौरान किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है और किस नियम से मंत्रों का जाप करना है? इसके लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
मूल मंत्र का करें जाप
गुरुवार के दिन इस मूल मंत्र का जाप करें। ऐसी मान्यता है कि अगर आपके किसी काम में बार-बार अड़चन आ रही है तो इस मूल मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
- ॐ बृं बृहस्पतये नमः
बीज मंत्र का करें जाप
अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो आप इस मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
गुरु गायत्री मंत्र का करें जाप
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करने से भाग्योदय हो सकता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- ॐ अंगिरसाय विद्महे वाचस्पतये धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात्।
लक्ष्मी-नारायण मंत्र का करें जाप
अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो आप इस मंत्र का 21 बार जाप करें।
- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः।
ये भी पढ़ें - Nitish Kumar Shapath Grahan Live: नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल
विष्णु गायत्री मंत्र का करें जाप
अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको शीघ्र ही शुभ योग दिख सकते हैं।
- ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।
गुरुवार के दिन मंत्रों का जाप करने के नियम
- अगर आप गुरुवार के दिन मंत्रों का जाप कर रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।
- गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। पीले, केसरिया या हल्के रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा के लिए पीले रंग का आसन लें और उसपर बैठकर मंत्रों का जाप करें।
- मंत्र जाप शुरू करने से पहले, हाथ में जल और चावल लेकर अपनी मनोकामना और जाप की संख्या का संकल्प लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 07:03 IST