अपडेटेड 4 February 2026 at 23:30 IST
Guruwaar Remedies: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें
Guruwaar Remedies: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।
Guruwaar Remedies: सनातन धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को सुख, सौभाग्य, धन और बुद्धि का कारक माना गया है। यदि कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो, तो जीवन में कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है।
हालांकि, अक्सर हम अनजाने में गुरुवार के दिन कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं जिससे गुरु दोष लगता है और आर्थिक व मानसिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। आइए जानते हैं कौन से काम गुरुवार के दिन करना वर्जित माना जाता है।
सिर धोना और बाल कटवाना वर्जित
गुरुवार के दिन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ही बाल कटवाना या सिर धोना अशुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पति का संबंध संतान और ज्ञान से है। इस दिन बाल धोने या काटने से कुंडली में गुरु कमजोर होता है, जिसका सीधा असर संतान की उन्नति और आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
नाखून काटना और शेविंग करना वर्जित
शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को नाखून काटना और दाढ़ी बनाना वर्जित है। ऐसा करने से शरीर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसे 'आयु' और 'धन' की हानि से जोड़कर देखा जाता है।
घर में पोछा लगाना और सफाई करना वर्जित
गुरुवार के दिन घर के ईशान कोण यानी कि नार्थ-ईस्ट का विशेष महत्व है। क्योंकि यह दिशा गुरु की मानी जाती है। इस दिन घर में पोछा लगाना, जाले साफ करना या भारी कबाड़ निकालना वर्जित है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और सुख-समृद्धि का वास कम होने लगता है।
ये भी पढ़ें - Pink Tea Benefits: वजन घटाने से लेकर स्किन तक के लिए बेहद फायदेमंद है पिंक-टी, आसान है बनाना; जानें तरीका
गुरुवार को साबून-सर्फ का इस्तेमाल वर्जित
गुरुवार को कपड़े धोना और साबुन का अधिक प्रयोग करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कपड़े धोने से घर का मान-सम्मान कम होता है और बरकत चली जाती है। यदि संभव हो, तो कपड़ों को अगले दिन के लिए टाल दें।
दक्षिण दिशा की ओर यात्रा न करें
ज्योतिष शास्त्र में 'दिशाशूल' का विशेष ध्यान रखा जाता है। गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो घर से दही या जीरा खाकर ही निकलें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 23:30 IST