Guru Gochar 2026: गुरु करेंगे सालों बाद महा गोचर, मेष समेत 6 राशियों के खुलेंगे कमाई के रास्ते; मिलेगी तरक्की
Jupiter Transit In Cancer: ऐसा पूरे 12 साल बाद हो रहा है! गुरु यहां 31 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। वैसे तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 6 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी लॉटरी लगने से कम नहीं होगा।
Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। इसी कड़ी में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आगामी 2 जून की रात 2 बजकर 25 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि यानी कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
ऐसा पूरे 12 साल बाद हो रहा है! गुरु यहां 31 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। वैसे तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 6 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी लॉटरी लगने से कम नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि यह बदलाव इतना खास क्यों है और किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
आखिर क्यों इतना खास है गुरु का गोचर?
बृहस्पति को ग्रहों में 'गुरु' का दर्जा प्राप्त है। इसके राशि बदलने को अहम माना जाता है। गुरु सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह बहुत धीरे चलता है और एक राशि में करीब 1 साल तक रहता है। इसलिए जब भी यह राशि बदलता है, तो इसका असर हमारी जिंदगी पर बहुत गहरा और लंबे समय तक रहता है।
ज्योतिष में गुरु को किस्मत, ज्ञान, धन, शादी, बच्चे और धर्म-कर्म का कारक माना जाता है। इन्हें सबसे शुभ और परोपकारी ग्रह माना गया है। जब गुरु चंद्रमा की राशि 'कर्क' में आते हैं, तो वे अपनी 'उच्च राशि' में कहलाते हैं। यहां ये सबसे ज्यादा ताकतवर होते हैं और अपना बेहतरीन फल देते हैं।
किन 6 राशियों की चमकने वाली है किस्मत?
गुरु के इस राशि परिवर्तन से 6 राशियों के जीवन में तरक्की, धन और नई नौकरी के शानदार योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। पैसों की जो भी तंगी चल रही थी, वो अब दूर होने वाली है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और अगर कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है, तो वो वापस मिलने के पूरे चांस हैं।
कर्क राशि (Cancer)
क्योंकि गुरु आपकी ही राशि में आ रहे हैं, इसलिए यह समय आपके लिए एकदम 'गोल्डन पीरियड' रहेगा। अगर आप लंबे समय से नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या पुरानी नौकरी बदलना चाहते हैं, तो 2 जून के बाद आपको कोई बहुत बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आपके करियर के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें तगड़ा मुनाफा होगा या कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या ट्रांसफर मिल सकता है।
तुला राशि (Libra)
आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी और आपको कोई नई व बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका कॉन्फिडेंस एकदम हाई रहेगा और काफी समय से रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होने लगेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी और बिजनेस, दोनों जगह आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। आपकी कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा और बिगड़े हुए काम अचानक पटरी पर आ जाएंगे। परिवार और दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका सारा स्ट्रेस दूर हो जाएगा और घर में खुशियां आएंगी।
मीन राशि (Pisces)
समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपने शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या कहीं और पहले कोई निवेश किया था, तो उससे अब आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है।
डबल फायदे के लिए आसान उपाय
अगर आप चाहते हैं कि गुरु गोचर का आपको और भी ज्यादा शुभ फल मिले, तो आप अपनी डेली रूटीन में ये छोटे-छोटे उपाय शामिल कर सकते हैं।
- पीले रंग का इस्तेमाल: हर गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें। अगर यह संभव न हो, तो कम से कम एक पीला रुमाल अपने पास जरूर रखें।
- पूजा और दान: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। इसके अलावा पीली चीजें जैसे चने की दाल, केला या बेसन के लड्डू का दान करना बहुत शुभ होता है।
- मंत्र जाप: इस गोचर के दौरान रोज या फिर हर गुरुवार को "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। यह आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।
यह जरूर पढ़ें: Budh Gochar 2026: मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे बुध, गोचर से वृषभ समेत इन राशियों पर मंडरा रहा खतरा; हो सकता है नुकसान!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 19:15 IST