Budh Gochar 2026: मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे बुध, गोचर से वृषभ समेत इन राशियों पर मंडरा रहा खतरा; हो सकता है नुकसान!
Unlucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, तर्क क्षमता, बातचीत के तरीके और व्यापार का स्वामी माना जाता है। जब भी बुध देव अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे दिमाग, पैसों की स्थिति और लोगों से हमारे संवाद पर पड़ता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Mercury Transit In Gemini: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, तर्क क्षमता, बातचीत के तरीके और व्यापार का स्वामी माना जाता है। जब भी बुध देव अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे दिमाग, पैसों की स्थिति और लोगों से हमारे संवाद पर पड़ता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2026 को बुध देव अपनी ही राशि 'मिथुन' में प्रवेश करने वाले हैं। वैसे तो मिथुन बुध की अपनी राशि है, लेकिन इस दौरान बनने वाले कुछ अन्य ग्रह-योगों के कारण यह समय कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी 4 राशियां हैं जिन्हें इस दौरान पैसों के लेन-देन, अपने करियर और अपनी वाणी को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
किन 4 राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक असर?
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय पैसों और परिवार के मामले में थोड़ी उलझन पैदा कर सकता है। इस दौरान आपकी कड़वी बातों से परिवार या ऑफिस में किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए, कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
धन हानि के योग बन रहे हैं। अभी किसी भी बड़े निवेश, शेयर बाजार या लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी खुद बुध देव ही हैं, इसलिए आपके काम करने के तरीके पर इस गोचर का सीधा और बड़ा असर दिखेगा। ऑफिस में आपके बॉस या साथ काम करने वालों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। काम का बोझ बढ़ने से आपको दिमागी तनाव महसूस हो सकता है।
इस समय आपको सही और गलत में फर्क करने में परेशानी हो सकती है। कोई भी बड़ा या जरूरी बिजनेस डील फिलहाल के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी सेहत और रिश्तों को लेकर इस समय थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी, एलर्जी या मानसिक तनाव घेर सकता है। अपने खान-पान का खास खयाल रखें।
ऑफिस में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कोई भी सीक्रेट योजना या काम से जुड़ी बातें किसी के साथ शेयर न करें।
Advertisement
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को अपने घर-परिवार के मामलों में और गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। साथ ही, माता जी की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। इस दौरान गाड़ी बहुत ही सावधानी से चलाएं। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी कागज़ी काम में जल्दबाजी बिल्कुल न करें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है।
बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के आसान और अचूक उपाय
अगर आपकी राशि भी ऊपर दी गई लिस्ट में है, या आप बुध के बुरे असर से बचना चाहते हैं, तो आप ये बहुत ही उपाय कर सकते हैं।
- गणेश जी की पूजा: हर बुधवार को भगवान गणेश जी को दूर्वा और मोदक का प्रसाद चढ़ाएं।
- गौ माता की सेवा: बुधवार के दिन गाय को हरी घास या हरी सब्जियां जैसे पालक खिलाएं।
- आशीर्वाद लें: अपनी बहन, बुआ या मौसी को कोई हरे रंग का उपहार जैसे कपड़े, चूड़ियां आदि दें और उनका आशीर्वाद जरूर लें।
- मंत्र का जाप: रोजाना या कम से कम बुधवार के दिन "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का नियम से जाप करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।