अपडेटेड 2 January 2026 at 13:33 IST
Grahan 2026 List: साल 2026 में रिंग ऑफ फायर से लेकर सुपरमून तक आसमान में दिखेंगे ये नजारें, आप भी देखें लिस्ट
Grahan 2026 List: ज्योतिष और वैज्ञानिक लिहाज से देखा जाए तो साल 2026 बेहद खास माना जा रहा है। इस साल कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। आप भी इस पूरी लिस्ट जरूर देखें।
Grahan 2026 List: साल 2026 खगोलीय घटनाओं के शौकीनों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल आसमान में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलेंगे, जिनमें 'रिंग ऑफ फायर' सूर्य ग्रहण, 'ब्लड मून' चंद्र ग्रहण और साल का सबसे बड़ा 'सुपरमून' शामिल हैं। अगर आप भी ब्रह्मांड की इन अद्भुत हलचलों को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो अभी से अपना कैलेंडर मार्क कर लें।
साल की शुरुआत ही बेहद खूबसूरत होने वाली है। आकाश में चमकदार सुपरमून अपनी चांदी जैसी रोशनी से धरती को सराबोर करेगा।
17 फरवरी को दिखेगी 'रिंग ऑफ फायर'
साल के दूसरे महीने में ब्रह्मांड अपना पहला बड़ा करिश्मा दिखाएगा। 17 फरवरी 2026 को एक वलयाकार सूर्यग्रहण होने जा रहा है। इस अद्भुत घटना में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच इस तरह आता है कि वह सूर्य के मध्य भाग को ढक लेता है, जिससे सूर्य के किनारे एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आते हैं। इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
12 अगस्त को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन 12 अगस्त 2026 है। क्योंकि इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण आर्कटिक से शुरू होकर ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन के आसमान को पार करेगा। वह पल बेहद रोमांचक होगा जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को अपनी ओट में ले लेगा और दिन के उजाले में करीब 2 मिनट 18 सेकंड के लिए गहरा अंधेरा छा जाएगा।
ये भी पढ़ें - Dalchini Water Benefits For Women: महिलाएं रोजाना पीएं दालचीनी का पानी, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स के लिए है रामबाण
साल 2026 में दिखेगा 3 सूपरमून
'रिंग ऑफ फायर' सूर्यग्रहण के ठीक दो सप्ताह बाद, 3 मार्च को साल का पहला और सबसे भव्य पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण की सबसे बड़ी विशेषता इसका 'ब्लड मून'है। पूर्ण ग्रहण के दौरान, पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेगी, जिससे सूर्य की रोशनी वायुमंडल से छनकर चंद्रमा पर पड़ेगी और वह तांबे जैसी लाल आभा से चमक उठेगा। चंद्रमा की सतह लगभग 58 मिनट तक इसी सुर्ख लाल रंग में डूबी रहेगी। इसका सबसे शानदार नजारा पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखने को मिलेगा।
अगस्त का आंशिक ग्रहण
साल का समापन एक और खगोलीय घटना से होगा। 28 अगस्त को एक आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा। हालांकि यह पूर्ण ग्रहण नहीं होगा, लेकिन चंद्रमा का लगभग 96% हिस्सा पृथ्वी की छाया में छिप जाएगा, जिससे वह गहरा लाल दिखाई देगा। पृथ्वी की परछाई को चंद्रमा की सतह पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते देखना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव होगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 January 2026 at 13:33 IST