अपडेटेड 2 January 2026 at 10:14 IST

Dalchini Water Benefits For Women: महिलाएं रोजाना पीएं दालचीनी का पानी, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स के लिए है रामबाण

Dalchini Water Benefits For Women : दालचीनी केवल किचन में इस्तेमाल होने वाला मसाला ही नहीं, बल्कि महिलाओं की सेहत के लिए एक जादुई औषधि भी है। आयुर्वेद में महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए दालचीनी का पानी बेहद खास माना जाता है।

Dalchini Water Benefits For Women
Dalchini Water Benefits For Women | Image: Freepik

Dalchini Water Benefits For Women: रसोईघर में मौजूद मसालों में दालचीनी खुशबू और स्वाद के लिए जानी जाती है। यह केवल एक मसाला ही नहीं, बल्कि आयुर्वाद में इसे औषधि माना जाता है। खासकर उन महिलाओं के लिए दालचीनी का पानी वरदान है, जिन्हें पीरियड्स में क्रैंप पड़ते हैं। आपको बता दें, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और हार्मोन का बैलेंस सही से नहीं होना, यह स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा देता है। 

इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से आपकी सेहत में बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को दालचीनी का पानी कब और कैसे पीने से लाभ हो सकता है।

पीरियड्स के दर्द से आराम दिलाता है दालचीना का पानी

महिलाओं के लिए दालचीनी का सबसे बड़ा फायदा उनके पीरियड्स से जुड़ा है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द और ऐंठन महसूस होती है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देते हैं और दर्द को कम करते हैं। इसके अलावा, यह हैवी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने और अनियमित पीरियड्स को ट्रैक पर लाने में भी मदद करता है।

PCOD और PCOS में सुधार दिलाता है दालचीनी 

आजकल PCOD की समस्या बहुत आम हो गई है। इसे कम करने के लिए आप दालचीनी का पानी पीएं। ये इंसुलिन के रेजिस्टेंस को कम करने में मदद करती है। ये PCOS का मुख्य कारण है। दालचीनी का पानी हार्मोन को बैलेंस को करता है।

Advertisement

इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है दालचीनी 

जैसे-जैसे मौसम बदलते हैं तो हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और हम बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए ऐसे मौसम में दालचीनी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है। रोजाना इसका पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

ब्लड को साफ करता है दालचीनी 

दालचीनी का पानी ब्लड को साफ करने में मदद करता है। जब शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो उसका सीधा असर चेहरे पर दिखता है। इससे मुंहासे कम होते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj ka Rashifal 2 January 2026: आज नए साल के दूसरे दिन इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, बनने जाएंगे सभी काम! पढ़ें दैनिक राशिफल

दालचीनी का पानी कैसे बनाएं?

  • आप एक एक गिलास पानी में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालें और उसे रात भर भिगोकर छोड़ दें।
  • सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना होने तक उबालें।
  • इसे छान लें और स्वाद के लिए इसमें आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • आप इसे रोजाना पीएं। इससे आपको फायदे दिख सकते हैं। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि दालचीनी की तासीर गर्म होती है, इसलिए एक दिन में आधा चम्मच ही दालचीनी का पाउडर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 10:14 IST