अपडेटेड 12 March 2026 at 16:27 IST

Grah Gochar 2026: शुक्र-सूर्य-चंद्रमा बदलेंगे अपनी चाल, गोचर से खुलेगी किन 3 राशियों की किस्मत?

Lucky Zodiac Signs March 2026: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल में यह बदलाव कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। खास तौर पर 3 राशियों के लोगों को धन, कामकाज और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

ग्रह गोचर 2026 | Image: Freepik

Grah Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करता है। मार्च 2026 में एक खास ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जब सूर्य, शुक्र और चंद्रमा तीनों ही एक ही दिन अपनी स्थिति बदलेंगे।

द्रिक पंचांग के मुताबिक 15 मार्च 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य तड़के 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद चंद्रमा सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में पहुंचेंगे और फिर शुक्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।

ज्योतिष के अनुसार इन तीनों ग्रहों की चाल में यह बदलाव कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। खास तौर पर 3 राशियों के लोगों को धन, कामकाज और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए 15 मार्च के बाद का समय लाभकारी साबित हो सकता है। काम या व्यापार में नई साझेदारी बनने के योग बन सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है।

परिवार से जुड़े मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। बच्चों की सेहत पहले से बेहतर हो सकती है और उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन को सुखद बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह ग्रह स्थिति अनुकूल मानी जा रही है। मार्च 2026 के दौरान कई मामलों में राहत मिल सकती है।

पुराने मतभेद खत्म होने और रिश्तों में आई दूरी को कम करने का मौका मिल सकता है। साथ ही आपको कुछ नए अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। अगर आप संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो बड़ों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य, शुक्र और चंद्रमा का यह संयोग नए अवसर लेकर आ सकता है। 15 मार्च के बाद यदि आप काम या व्यापार से जुड़े नए फैसले लेते हैं, तो उनसे लाभ मिलने की संभावना है।

पहले किए गए कुछ पुराने सौदे भी फायदा दे सकते हैं। हालांकि रिश्तों के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आपको खुद पहल करनी पड़ सकती है। बातचीत में संयम बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

यह जरूर पढ़ें: Surya Gochar 2026: सूर्य देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ; खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 16:27 IST