अपडेटेड 11 March 2026 at 23:28 IST

Surya Gochar 2026: सूर्य देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ; खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Lucky Zodiac Signs 2026: सूर्य का मीन राशि में गोचर कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। खासकर कुछ राशि के लोगों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Surya gochar 2026 in meen rashi lucky zodiac signs will get success in life and money benefits
सूर्य गोचर 2026 | Image: Freepik

Surya Gochar 2026 In Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। जब सूर्य अपनी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। इस बार सूर्य गोचर 2026 के तहत सूर्य 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

खास बात यह है कि इस राशि में पहले से ही शनि देव  विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को शत्रु ग्रह माना जाता है, लेकिन पिता-पुत्र का संबंध होने के कारण इनकी युति कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम भी दे सकती है। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य का मीन राशि में गोचर किन 5 राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने की संभावना है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिलने के योग बन सकते हैं। काफी समय से रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट या डील का अवसर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

Advertisement
Uploaded image

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस दौरान किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके सामने आ सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं और कुछ लोग अपना नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अगर आप सोच-समझकर निवेश करते हैं तो अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में भी मजबूती आने के संकेत हैं।

Advertisement
Uploaded image

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से चल रही अनबन भी दूर होने के संकेत मिल रहे हैं।

सूर्य का मीन राशि में गोचर कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। खासकर मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Mahalaxmi Rajyog 2026: मार्च में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की होगी अच्छे दिनों की शुरुआत; मिलेगा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 23:28 IST