अपडेटेड 30 December 2025 at 18:35 IST
Makar Sankranti Gochar 2026: मकर सक्रांति पर 4 ग्रह लगातार बदलेंगे चाल, जानें गोचर से किन राशियों की लगेगी लॉटरी; होगा धन लाभ
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला यह ग्रह गोचर संयोग कई लोगों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियां लेकर आ सकता है। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो आने वाला समय आपके लिए खुशखबरी से भरा हो सकता है।
Makar Sankranti 2026 Grah Gochar Lucky Zodiac Signs In Hindi: मकर संक्रांति का पर्व हर साल खास होता है, लेकिन 14 जनवरी 2026 को आने वाली मकर संक्रांति ज्योतिष की दृष्टि से और भी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण हो जाएंगे यानी उनकी दिशा दक्षिण से उत्तर की ओर हो जाएगी। इसी के साथ इस बार मकर संक्रांति पर एक दुर्लभ ग्रह योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि सूर्य से पहले और बाद में भी ग्रह लगातार अपनी चाल बदलने वाले हैं। 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं 17 जनवरी को बुध भी मकर राशि में आ जाएंगे। इस तरह मकर संक्रांति के आसपास चार बड़े ग्रहों का बैक-टू-बैक गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह संयोग खासतौर पर मेष, कर्क और मकर राशि के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर में तेजी लेकर आएगा। लंबे समय से जो लोग पदोन्नति या नई नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नई डील और पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और लोग आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर अधूरे काम पूरे होने का समय लेकर आएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। वहीं विदेश से जुड़े काम और यात्राओं से भी फायदा होने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर किसी बड़े बदलाव और सफलता का संकेत दे रहा है। करियर में उन्नति, नई नौकरी या बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आपकी मेहनत और अनुशासन आपको दूसरों से आगे रखेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। प्रेम जीवन में भी सुधार आएगा और पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म हो सकती है। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा।
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला यह ग्रह गोचर संयोग कई लोगों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियां लेकर आ सकता है। खासकर मेष, कर्क और मकर राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों और सफलता के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। अगर आप भी इन राशियों में से हैं, तो आने वाला समय आपके लिए खुशखबरी से भरा हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 December 2025 at 18:35 IST