Govardhan Puja 2026: कब है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त? सिर्फ इतने घंटे के अंदर करनी होगी पूजा, जानिए इसका महत्व

गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पावन पर्व 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की विशेष पूजा का विधान है। इस दिन घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का 'अन्नकूट' भोग अर्पित किया जाता है।

Govardhan Puja 2026: कब है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त? सिर्फ इतने घंटे के अंदर करनी होगी पूजा, जानिए इसका महत्व | Image: Meta AI

दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा का पावन त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है।इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और प्रकृति के प्रतीक गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की सुदृढ़ परंपरा है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

गोवर्धन पूजा 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर को पड़ रही है, इसलिए गोवर्धन पूजा का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह से ही ब्रज क्षेत्र सहित देशभर के घरों और मंदिरों में पूजा की भव्य तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

गोवर्धन पूजा 2026 शुभ मुहूर्त

पूजा में शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अत्यंत फलदायी माना जाता है। 
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 9 नवंबर 2026, दोपहर 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 10 नवंबर 2026, दोपहर 02:00 बजे
प्रातःकालीन पूजा मुहूर्त- 10 नवंबर, सुबह 06:40 बजे से 08:50 बजे तक

गोवर्धन पूजा करने की विधि 

प्रातःकाल स्नान ध्यान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर के आंगन या स्वच्छ स्थान पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और इसे फूलों व पत्तियों से सजाएं।
गोवर्धन पर्वत के समीप भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
रोली, अक्षत, धूप, दीप और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करें।
पूजा के पश्चात परिवार संग गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करें।

अन्नकूट का विशेष महत्व

गोवर्धन पूजा पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को मिलाकर 'अन्नकूट' तैयार किया जाता है। अन्नकूट का अर्थ है अनेक प्रकार के अन्न और पकवानों का समूह। इस दिन मंदिरों और घरों में 56 भोग या तरह-तरह की मौसमी सब्जियों, दाल, चावल और मिठाइयों का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद बांटा जाता है।

ये भी पढ़ें - 'ईद पर भी कहना खुशियों की दिवाली आ गई', गौरव भाटिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी को दी चुनौती, लगाया तुष्टिकरण की राजनीतिक का आरोप

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 November 2026 at 15:55 IST