'ईद पर भी कहना खुशियों की दिवाली आ गई', गौरव भाटिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी को दी चुनौती, लगाया तुष्टिकरण की राजनीतिक का आरोप

खड़गे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर गौरव भाटिया ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का चरित्र तुष्टिकरण की राजनीति करना, हिंदू अनुयायियों की भावनाओं का अनादर और अपमान करना बन गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gaurav Bhatia Mallikarjun Kharge
Gaurav Bhatia Mallikarjun Kharge | Image: ANI

BJP on Mallikarjun Kharge Remark: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनकी टिप्पणी की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।

गौरव भाटिया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और खड़गे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी का चरित्र, उसका DNA अब हिंदू त्योहारों की पहचान बदलना ही रह गया है? मल्लिकार्जुन खड़गे के इस सांप्रदायिक तुष्टीकरण वाले बयान से करोड़ों हिंदुओं को ठेस पहुंची है। अगर यह सही है, तो मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनौती देता हूं कि इस बार जब ईद आए तो वे कहें कि 'ये खुशियों की दिवाली आ गई'।

'खड़गे कांग्रेस के रिमोट-कंट्रोल से चलने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष'

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का DNA मुस्लिम वर्ग का खुलकर तुष्टीकरण करना, खुशी, उल्लास व सबको साथ लेकर चलने वाले त्योहार के मौके पर भी हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। भाटिया ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के रिमोट-कंट्रोल से चलने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनमें सोनिया गांधी की बैटरी और राहुल गांधी की उंगली (का इशारा) है। खड़गे जो भी बयान देते हैं, असल में वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हिंदू-विरोधी और सनातन-विरोधी सोच को ही अपने शब्दों में आगे बढ़ा रहे होते हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति करना कांग्रेस का चरित्र - गौरव 

भाटिया ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का चरित्र तुष्टिकरण की राजनीति करना, हिंदू अनुयायियों की भावनाओं का अनादर और अपमान करना बन गया है। हिंदू और सनातन विरोधी सोच जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी की है, मल्लिकार्जुन खड़गे उसी सोच को अपने शब्दों से आगे बढ़ा रहे हैं। हर कोई कल दीपावली की शुभकामनाएं दे रहा था, वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे का एक व्यकतव्य आता है और वो कहते हैं कि दीपावली खुशियों की ईद है।

Advertisement

‘दीपावली कहने में जुबान लड़खड़ाने लगती है…’

उन्होंने कहा कि पूरे जगत में अगर कोई सबसे पुराना धर्म और संस्कृति है तो वो हिंदू धर्म है। दीपावली कहने में कांग्रेस उर्फ ‘मुस्लिम पार्टी’ के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान लड़खड़ाने लगती है और वो कहते हैं कि दीपावली खुशियों की ईद है। खड़गे जी दिवाली बोलने में इतना दर्द क्यों होता है?

यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं को बांटने की कोशिश करते हैं और मुसलमानों का तुष्टीकरण...', खड़गे के दीवाली को 'ईद' कहने पर बुरी तरह भड़के गिरिराज सिंह

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड