अपडेटेड 4 February 2026 at 08:22 IST

Rashifal: किस राशि के प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रहेगा गोल्डन और किसका फंसा पैसा मिलेगा? जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal: आज का दिन जहां कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की दस्तक होगी, वहीं कुछ को आर्थिक मुनाफा होगा। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफस।

Rashifal | Image: AI

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए गोल्डन रहने वाला है। वहीं किसी राशि वालों का फंसा पैसा मिलेगा। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास में बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। योग आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में ताजगी महसूस करेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। उधारी देने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होगा। किसी मामले में जल्दबाजी में निर्णय लेने से परहेज करें। पुराने रिश्ते को फिर से जीवंत करने के लिए समय सही है। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। विचारों और भावनाओं को संतुलित करने रखने को कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बेहद करीबी दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करें। कामकाज के मोर्चों पर आपके द्वारा किए गए किसी भी तरह के प्रयास की सराहना होगी। व्यापार में तरक्की की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके जीवन में उत्साह लेकर आएगा। आपको कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। अपने डेली रूटीन में बदलाव करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। खुद की क्षमताओं को उजागर करने का समय है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। संचार और संवाद कौशल में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। अवसरों को हाथ से न जाने दें और पूरा लाभ उठाएं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने का रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। ये दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। रिश्तों में संवाद स्थापित करने के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आर्थिक उन्नति और अवसरों से भरा हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सामाजिक संबंधों में खट्टास पैदा हो सकती है। कड़ी परिश्रम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। तनाव मुक्त रहने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। आपको कोई अनजान भय सता सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, हो सकें तो टाल दें। व्यापार अच्छा रहने की उम्मीद है। मेहनत और समर्पण को परखने का समय सही है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए शानदार रहने वाला है। आपका रिश्ता मजबूत होगा। मूवी डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों से संपर्क बनाने का मौका मिलेगा। अपने आयामों का विस्तार करने का प्रयास करें। आगे बढ़ने और आत्म-विकास करने का सही समय है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में मुनाफा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज के दिन योजनाओं को साकार करने के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपकी रचनात्मकता चरम पर होने के आसार हैं। निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखें। पार्टनर संग रिश्तों में खुशी का अनुभव करेंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मन में शांति का एहसास करेंगे। आपका अंतर्ज्ञान सही दिशा दिखाएगा। दस्तावेज, हिसाब और रूके काम निपटाने का दिन है। पुराने अनुभव से दोबारा लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों के साथ दिन दौड़-धूम में व्यतीत हो सकता है।

यह भी पढ़ें: साल का पहला शनि प्रदोष व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 08:22 IST