अपडेटेड 13 July 2025 at 21:14 IST
Numerology: चिड़चिड़े मिजाज की होती हैं इन मूलांक की लड़कियां, बात-बात पर चढ़ जाता है गुस्सा
गुस्से को शांत करने के लिए सबसे पहले आपको अपने दिमाग को शांत करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
Angry Girls Moolank: अंक ज्योतिष यानी Numerology के अनुसार, हर इंसान का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख के हिसाब से निकलता है। माना जाता है कि हमारा मूलांक हमारे स्वभाव, सोच और व्यवहार पर असर डालता है। कुछ मूलांक की लड़कियां बेहद शांत और समझदार होती हैं, तो कुछ जल्दी गुस्से में आ जाती हैं। आज हम बात करेंगे उन मूलांक की लड़कियों की जो चिड़चिड़े मिजाज की होती हैं और जिनका गुस्सा नाक पर चढ़ा रहता है।
कौन-से मूलांक की लड़कियां होती हैं गुस्सैल?
मूलांक 1
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक की लड़कियां बेहद आत्मविश्वासी और लीडरशिप क्वालिटी वाली होती हैं। इन्हें किसी का दखल देना पसंद नहीं आता है। अगर कोई इनके फैसलों में टांग अड़ाए या इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करे, तो ये जल्दी गुस्से में आ जाती हैं। इनके गुस्से की आग अचानक भड़कती है, लेकिन ये जल्दी शांत भी हो जाती हैं।
मूलांक 5
अगर आपका किसी भी महीने की जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 की लड़कियां बहुत फुर्तीली और एक्टिव होती हैं। इन्हें स्लो चीजें या लेट-लतीफी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। अगर कोई समय की कद्र न करे या बार-बार एक ही बात दोहराए, तो ये झुंझला जाती हैं। इनका गुस्सा दिखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन ये अंदर से काफी परेशान हो जाती हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 उनका होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही जुनूनी और जोशीली होती हैं। इनके अंदर गजब की एनर्जी होती है, लेकिन ये कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाती हैं। ये स्वभाव से थोड़ा आक्रामक भी होती हैं और किसी के गलत बोलने या अपमान करने पर तुरंत रिएक्ट करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 13 July 2025 at 21:12 IST