अपडेटेड 12 July 2025 at 22:43 IST

Numerology: दिमाग की धनी होती हैं इस मूलांक वाली लड़कियां, सोच-समझकर लेती हैं हर फैसला

आप अपना मूलांक खुद भी निकाल सकते हैं। वहीं इसके लिए आपको केवल अपनी जन्म तिथि का मालूम होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

girls of this mulank are sharp minded and take decision on their own | Image: Freepik

Numerology Tips For Sharp Minded Girls: अंक ज्योतिष का महत्व अधिक होता है। इसके जरिये आप जीवन में आने वाली लगभग हर परिस्थिति का अंदाजा पहले ही लगा लेते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कुछ मूलांक ऐसे भी हैं, जिनकी लड़कियां दिल नहीं बल्कि अपने दिमाग का इस्तेमाल करके ही निर्णय लेती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि ये लड़कियां कितनी भी भावुक हो जाये, लेकिन अपने सभी निर्णय सोच-समझकर ही लेती हैं।  आइये जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक और कैसे होते हैं इनके विचार-

मूलांक 4 

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक की लड़कियां हर बात को लॉजिक और तर्क से समझती हैं। जल्दी किसी के कहने में नहीं आतीं और अपना फैसला खुद लेती हैं। समस्याओं को शांति से हल करना इनकी खासियत होती है।

मूलांक 5 

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 5 होता है। यह लड़कियां बहुत ही स्मार्ट, तेज दिमाग और हर परिस्थिति में खुद को ढालने वाली होती हैं। इन्हें बोलने का तरीका भी आता है और अपने काम निकलवाना भी जानती हैं। साथ ही, बिना सोचे कोई कदम नहीं उठातीं और हर चीज़ को गहराई से समझती हैं।

मूलांक 7 

अंक ज्योतिष में, 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है। ये लड़कियां थोड़ी रहस्यमयी होती हैं, लेकिन अंदर से बेहद गंभीर और विचारशील सोच रखती हैं। वहीं यह इमोशनल होकर कोई निर्णय नहीं लेतीं, बल्कि हर पहलू को देखकर ही कोई कदम उठाती हैं। इसके अलावा इनका भरोसा जीतना आसान नहीं, लेकिन जब करती हैं तो पूरी ईमानदारी से निभाती हैं।

 यह भी पढ़ें:  सावन महीने में लें ये 5 संकल्प, भगवान शिव खुद बदल देंगे आपकी किस्मत
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 22:43 IST