अपडेटेड 22 May 2025 at 14:30 IST
Vastu Tips: किस दिशा में मोर पंख रखना होता है शुभ? घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Mor pankh rakhne ki disha: अगर आप भी घर में मोर पंख रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले जान लेना चाहिए कि आप किस शुभ दिशा में मोर पंख रख सकते हैं।
Mor Pankh: भारतीय संस्कृति में मोर पंख का काफी महत्व है। वैसे तो मोर राष्ट्रीय पक्षी है लेकिन धार्मिक दृष्टि से भी इसे बेहद खास माना जाता है। भगवान कृष्ण के मुकुट पर मोर पंख सदैव विराजमान होता है इसलिए इसे वास्तु शास्त्र में भी अहम स्थान प्राप्त है। मोर पंख को वास्तु शास्त्र में शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता का प्रतीक माना गया है।
मोर पंख न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि धन-समृद्धि को भी आकर्षित करता है। साथ ही घर में मोर पंख रखने से मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। हालांकि मोर पंख को घर में रखने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। आइए जानते हैं कि इन नियमों के अनुसार मोर पंख को घर की किस दिशा में रखना शुभ होता है।
मोर पंख रखने की शुभ दिशा (Ghar ki kis disha mein rakhein mor pankh)
उत्तर दिशा
मोर पंख को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में मोर पंख रखने सेधन, व्यापार में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पूर्व दिशा
अगर आप मोर को घर की पूर्व दिशा में रखते हैं तो इससे शिक्षा, बुद्धि और सफलता हासिल होती है। इससे एकाग्रता बढ़ती है।
पूजा स्थल
भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक होने के कारण मोर पंख को पूजा स्थल के पास रखना अत्यंत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
तिजोरी के पास
मोर पंख को धन की तिजोरी के पास या अंदर रखना भी अति शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और धन में वृद्धि होती है।
मोर पंख घर में रखने का महत्व (importance of keeping peacock feather in home)
अगर आप मोर पंख को घर, मंदिर या तिजोरी, किसी विशेष दिशा में रखते हैं तो नजर दोष से रक्षा होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा,मानसिक तनाव से मुक्ति, धन में वृद्धि, शत्रु से बचाव और विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए मोर पंख को घर में रखना अति शुभ माना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 14:30 IST