अपडेटेड 16 August 2024 at 20:04 IST
महाभारत में गंगा ने अपने पुत्रों को क्यों मारा? कैसे बचे भीष्म पीतामह...
why ganga killed her 7 sons in hindi: माता गंगा ने अपने पुत्रों को क्यों नदी में बहा दिया था। जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी के बारे में...
why ganga killed her 7 sons in hindi: मां गंगा बहुत पवित्र नदियों में से एक है। वहीं मां गंगा के जल में लोग अक्सर अपने पाप मिटाने आते हैं और अपने शरीर को शुद्ध करते हैं व अपने मन को शुद्ध करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता गंगा ने भी अपने पुत्रों को गंगा में उनकी मुक्ति के लिए बहाया था।
जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मां गंगा ने अपने पुत्रों को नदी में क्यों बहा दिया। पढ़ते हैं आगे…
गंगा ने अपने बेटों को क्यों मारा?
हस्तिनापुर के राजा शांतनु एक बार गंगा में स्नान के लिए जा रहे थे तब उनकी नजर मां गंगा पर गई और उन्हें उनसे प्रेम हो गया। उन्होंने मां गंगा के सामने शादी करने की इच्छा प्रकट की। परंतु माता गंगा ने कहा कि मैं शादी इसी शर्त पर करूंगी जब आप शादी के बाद मुझसे कभी कोई सवाल नहीं पूछेंगे वरना मैं चली जाऊंगी। राजा शांतनु ने शर्त को स्वीकार कर लिया। जब शादी के बाद शांतनु और मां गंगा के पहली संतान हुई तब राजा शांतनु को बेहद खुशी हुई।
लेकिन मां गंगा उसे जल में बहा आईं। शर्तानुसार, शांतनु उनसे कुछ नहीं पूछ पाए और चुप हो गए। इसी तरह माता गंगा ने अपनी सातों संतानों को बहा दिया। जब वह अपने आठवीं संतान को बहाने जा रही थीं तब शांतनु से रुका नहीं गया और उन्होंने पूछ लिया कि तुम ऐसा क्यों कर रही हो। हमारे पुत्रों को गंगा में क्यों बहा रही हो।
तब गंगा ने कहा कि मुझे वशिष्ठ ऋषि का श्राप लगा था कि तुम्हारे पुत्र धरती लोक में आएंगे इसलिए मैं उनकी मुक्ति के लिए गंगा में बहा रही थी। बता दें कि मां गंगा के 8 पुत्र वसु थे। जिनको ऋषि वशिष्ठ का श्राप लगा था कि ये पुत्र धरती पर जन्म लेंगे और दुख झेलेंगे। लेकिन आपने आज मुझे टोक दिया इसलिए मैं इस पुत्र को नहीं बहाऊंगी बल्कि यह पुत्र धरती पर ही रहेगा। ये आगे चलकर भीष्म पितामह बने थे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 August 2024 at 20:01 IST