चाणक्य नीति: पति-पत्नी ये काम करने के बाद जरूर नहाएं, करें शरीर को शुद्ध
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कुछ चीजें करने के बाद जरूर नहाना चाहिए। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाने में आचार्य चाणक्य की नीतियों ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में अगर इन नीतियों को अपने असल जीवन में अपनाया जाए तो व्यक्ति सफलता को न केवल हासिल कर सकता है बल्कि पाप और जीवन से कष्टों से भी दूर हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आचार्य के अनुसार किन चीजों को करने के बाद व्यक्ति को जरूर नहाना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों को करने के बाद व्यक्ति को शुद्ध होना बेहद जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…
आचार्य चाणक्य की नीतियां…
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को शमशान घाट से आने के बाद जरूर स्नान करना चाहिए। उनका कहना है कि जब व्यक्ति शब यात्रा का हिस्सा बनता है तो उसे तुरंत घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए बल्कि नहाने के बाद ही घर के अंदर प्रवेश करना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, पति-पत्नी को प्रेम प्रसंग के बाद जरूर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि प्रेम प्रसंग के बाद एक महिला और पुरुष का शरीर अपवित्र माना जाता है। ऐसे में शरीर को शुद्ध करना बेहद जरूरी है। ऐसे नें दोनों को स्नान करना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को बाल कटवाने के बाद जरूरी नहाना चाहिए। बता दें कि बाल कटवाने के बाद अक्सर व्यक्ति के शरीर पर छोटे-छोटे बालों के टुकड़े रह जाते हैं, जिससे उसे खुजली या मुश्किल महसूस हो सकती है। ऐसे में नहाएं जरूर।
- व्यक्ति को मालिश करने के बाद भी तुरंत स्नान करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने मालिश के अनुसार, मालिश करने के बाद स्नान करना जरूरी है। बता दें कि मालिश करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। वहीं इससे शरीर को स्वस्थ भी रखा जा सकता है। लेकिन मालिश के बाद शरीर गंदगी को अपनी तरफ खींचता है। ऐसे में मालिश करने के बाद नहाना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।