Gajkesari-Budhaditya Yog 2026: आज से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, महायोग से बरसने वाली है अपार कृपा; नौकरी और बिजनेस में मिलेगी छप्परफाड़ सफलता

Gajkesari-Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर समय-समय पर कई शुभ संयोगों का निर्माण करता है। इस बार ग्रहों की विशेष स्थिति से ब्रह्मांड में एक साथ दो बेहद शुभ और दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है 'गजकेसरी योग' और 'बुधादित्य योग'। इस महायोग के प्रभाव से आज से ही कुछ विशेष राशियों के जीवन में खुशियों और सफलता का नया सवेरा होने जा रहा है। आइए जानते हैं।

Gajkesari-Budhaditya Yog 2026 | Image: Meta AI

Gajkesari-Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और युति को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही ब्रह्मांड में एक ऐसा दुर्लभ और बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है, जो कई राशियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आज से आकाश मंडल में 'गजकेसरी योग' और 'बुधादित्य योग' का एक साथ निर्माण हो रहा है।

जब कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होती है, तो 'गजकेसरी योग' बनता है, जो धन, सम्मान और समृद्धि का कारक है। वहीं, सूर्य और बुध की युति से 'बुधादित्य योग' का निर्माण होता है, जो बुद्धि, व्यापार और करियर में ऊंचाइयां देता है। इन दोनों महायोगों के एक साथ सक्रिय होने से 5 विशेष राशियों की बंद किस्मत के ताले खुलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस महासंयोग से किन राशियों को छप्परफाड़ सफलता मिलने वाली है। आइए जानते हैं।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह महासंयोग किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।

मिथुन राशि

बुधादित्य योग का सबसे ज्यादा लाभ मिथुन राशि के जातकों को मिलने वाला है, क्योंकि बुध आपकी राशि के स्वामी हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश से भारी मुनाफा होने की उम्मीद है।समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता की सराहना होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए बुधादित्य योग आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या टेंडर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग भाग्य के द्वार खोलने आ रहा है। पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस इस दौरान तेजी से आगे बढ़ेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घर में चल रहे तनाव दूर होंगे और सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए गजकेसरी योग का सीधा और सकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ेगा। इस समय किस्मत आपके साथ चलेगी। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। नौकरी या शिक्षा के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की मुराद पूरी हो सकती है। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें - Rajasthan Luxury Train: 45 साल में पहली बार मई में चली 'Palace on Wheels Train', 6 दिन में कहां-कहां घूमाएगी यह रॉयल ट्रेन; जानें रूट और शेड्यूल

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 10:44 IST